छपरा MLA का CM नीतीश पर तंज, बोले- जंगलराज से लड़ने वाले आज खुद ही बने है जंगलराज के पोषक

•व्यापरियों की सुरक्षा के लिए सदन तक होगी लड़ाई
छपरा। छपरा के स्थानीय विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने पुरानी गुरहट्टी में मनोज कुमार के दुकान में हुई लूट के बाद पुलिस अधीक्षक से उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में मिलकर घटना पर पुलिस कारवाई पर आपत्ति दर्ज कारवाई. सम्बंधित थाना ने बिना एफआईआर केवल सनहा दर्ज करके व्यापारी को हटा दिया। इस मामले को लेकर एसपी से मिलकर शिकायत की. मौके से ही एसपी ने थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज का निर्देश दिया. विधायक ने मिडिया से मुखातिब होते हुए कहा की अपराध जिस तरह से बढ़ा है काफी सोचनीय विषय है,एसपी साहब से मिलकर मैं स्वयं भीड़भाड़ वाले व्यापारिक इलाकों में पुलिस गस्ती के साथ सुरक्षाकर्मी रखने की मांग किया है.
साथही व्यापारी भाइयों से मैं स्वयं भी सतर्क रहने के लिए कहूंगा. जिस तरह से अपराध तेजी से बढ़ रहा है उससे सुशासन बाबू का कुशासन चरम पर है.जब जंगलराज से लड़ने वाले खुद ही उसके पोषक बन जाए तो अपराध बढ़ना स्वाभाविक है. लेकिन मेरे क्षेत्र की जनमानस को घबराने की जरुरत नहीं हमलोग पुरजोर तरीके से गलत कार्यों का विरोध करेंगे.व्यापारियों के सुरक्षा के लिए सड़क से सदन तक की लड़ाई होगी.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 4, 2026छपराChhapra Flood Crisis: बाढ़ के बीच गूंजी किलकारी, जन्माष्टमी पर अकिलपुर दियारा में ‘कान्हा’ के आने की खुशी
- September 2, 2026करियर – शिक्षाछपरा की शिक्षिका चंचला तिवारी को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार
- September 1, 2026छपराछपरा मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन
- September 1, 2026छपराछपरा में प्रसव के बाद महिला और नवजात की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क कर प्रदर्शन



