अब छपरा में मछली पालन कर कमाएं लाखों रूपये, सरकार दे रही है 70 प्रतिशत तक अनुदान राशि

छपरा। अगर आप बेरोजगार है। नौकरी नहीं मिल रही है और स्वरोजगार करना चाहते हैं तो आपके लिए मछली पालन एक बेहतर रोजगार साबित हो सकता है। इसको लेकर सरकार अनुदान राशि भी दे रही है। जिला मत्स्य पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सात निश्चय दो के तहत मुख्यमंत्री समेकित कर विकास योजना चला रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य जिले के बड़े पैमाने पर उपलब्ध निजी चौर भूमि पर मत्स्य आधारित समेकित जल कृषि विकसित करना है। जिससे बेकार पड़े चौर संसाधनों में मछली पालन के साथ-साथ कृषि, बागवानी, कृषि वानिकी का अनुसरण कर उत्पादन एवं उत्पादकता में अभिवृद्धि की जा सके। योजना अंतर्गत चौर विकास हेतु लाभुक आधारित चौर विकास एवं उद्यमी आधारित चौर विकास का क्रियान्वयन किया जाना है
बताया गया कि इसमें तीन तरह के मॉडल होते है। एक हेक्टर में दो तालाब, एक हेक्टर में चार तालाब और एक हेक्टर में एक तालाब। इसमें योजना अंतर्गत अन्य वर्ग के लिए 50% अनुदान है एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के लिए 70% अनुदान है। उद्यमी आधारित योजना में 30% अनुदान देय है। आवेदक को ऑनलाइन आवेदन भरना होगा और उसमें जमीन से संबंधित कागजात जैसे भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र अथवा अद्यतन जमीन का रसीद अथवा लीज इकरारनामा, किसी एक का होना आवश्यक है।
यह योजना बहुत ही सफल एवं कारगर योजना है। इसमें मत्स्य पालन के अलावा कृषि बागवानी वानिकी साथ-साथ किया जा सकता है । इच्छुक किसान अपना आवेदन fisheries.bihar.gov.in पर ऑनलाइन कर सकते है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
- September 24, 2026क्राइमSamastipur Video Viral: समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी का वीडियो वायरल, 6 घंटे में चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में
- September 24, 2026बिहारPitru Paksha Mela: गयाजी पहुंचते ही नहीं भटकेंगे पिंडदानी, ऐप बताएगा पूजा से पार्किंग और अस्पताल तक का रास्ता
- September 24, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने दुष्कर्म कांड के फरार नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार



