छपरा में अनुमंडल स्तर पर खुलेगा दो-दो कृषि क्लिनिक, सरकार देगी 2 लाख रूपये का अनुदान

छपरा। अब सारण में अनुमंडल स्तर पर कृषि क्लिनिक खोला जायेगा। कृषि विज्ञान से स्नातक लोगों द्वारा निजी रूप से कृषि क्लिनिक की स्थापना हेतु सरकार दो लाख रुपये तक अनुदान दे रही है। इस योजना के तहत प्रत्येक अनुमंडल में दो-दो कृषि क्लीनिक की स्थापना हेतु लाभुकों का चयन किया जाना है। कृषि क्लीनिक में मिट्टी जाँच के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। इसके लिये ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किये गये थे।
सारण जिला में कुल 24 आवेदन प्राप्त हुये हैं।जिसमें सदर अनुमंडल में 19, सोनपुर में 3 तथा मढ़ौरा में 2 आवेदन शामिल हैं।
प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेधा सूची निर्माण को लेकर जिलाधिकारी अमन समीर ने सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। प्राप्त आवेदनों में से सभी अर्हता पूर्ण करने वाले आवेदनों के आधार पर अनुमण्डलवार मेधा सूची तैयार की जायेगी। मेधा सूची के आधार पर प्रत्येक अनुमंडल से दो लाभुकों का चयन किया जायेगा।
बैठक में सहायक निदेशक उद्यान, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
- September 24, 2026क्राइमSamastipur Video Viral: समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी का वीडियो वायरल, 6 घंटे में चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में
- September 24, 2026बिहारPitru Paksha Mela: गयाजी पहुंचते ही नहीं भटकेंगे पिंडदानी, ऐप बताएगा पूजा से पार्किंग और अस्पताल तक का रास्ता
- September 24, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने दुष्कर्म कांड के फरार नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार



