छपरा जंक्शन के रास्ते सहरसा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी का होगा परिचालन

छपरा : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन के रास्ते सहरसा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी का परिचालन किया जायेगा। इस आशय की जानकारी रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी। उन्होंने कहा की रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 04411 सहरसा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन सहरसा से 28 अप्रैल, 2024 को एकल यात्रा हेतु निम्नवत किया जायेगा।
04411 सहरसा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी 28 अप्रैल, 2024 को सहरसा से 07.00 बजे प्रस्थान कर मानसी से 07.58 बजे, खगड़िया से 08.07 बजे, बेगूसराय से 08.36 बजे, बरौनी से 09.10 बजे, दलसिंह सराय से 09.47 बजे, समस्तीपुर से 10.14 बजे, मुजफ्फरपुर से 11.10 बजे, हाजीपुर से 12.10 बजे, सोनपुर से 12.20 बजे, छपरा से 14.05 बजे, सीवान से 15.00 बजे, देवरिया सदर से 15.58 बजे, गोरखपुर से 17.05 बजे, खलीलाबाद से 17.46 बजे, बस्ती से 18.11 बजे, गोंडा से 19.40 बजे, बाराबंकी से 21.17 बजे, ऐशबाग से 22.25 बजे, दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल से 00.15 बजे, इटावा से 01.42 बजे, टूण्डला से 02.52 बजे, अलीगढ़ से 04.07 बजे तथा गाजियाबाद से 06.02 बजे छूटकर नई दिल्ली 07.00 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी के सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



