अब रेलवे से भी टैक्स वसूलेगा छपरा नगर निगम, 5 लाख तक होर्डिंग टैक्स की वसूली होगी

छपरा। छपरा नगर निगम अब रेलवे से भी होर्डिंग टैक्स वसूलेगा। इसे लेकर नगर निगम द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। रेलवे की संपत्ति का आकलन किया जा रहा है। पहली बार रेलवे के होर्डिंग टैक्स को लेकर कवायद शुरू किया गया है।
टैक्स के वसूली और जल जमाव समस्या को लेकर रेलवे तथा नगर निगम के कर्मचारियों के बीच समन्वय बैठक हो चुकी है। रेलवे ने भी टैक्स निर्धारण को लेकर सहमति जाहिर किया है। संपत्ति का आकलन कर टैक्स का निर्धारण किये जाने के बाद 3 से 5 लाख तक होर्डिंग टैक्स की वसूली होगी। नगर निगम क्षेत्र के रेलवे संपत्ति का निगम द्वारा सफाई किया जाता है, लेकिन रेलवे द्वारा कोई टैक्स नहीं दिया जाता रहा है।
नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया है कि रेलवे नगर निगम परिसर में स्थित अपनी परिसंपत्तियां का टैक्स देगा। इतना ही नहीं, नगर निगम रेलवे के परिसरों की भी सफाई करेगी। पहले भी सफाई करता रहा है, अब और बेहतर ढंग से कराया जायेगा।
रेलवे भी जलनिकासी की व्यवस्था में मदद करेगा। इसको लेकर आपसी समन्वय बन गई है नगर निगम द्वारा संपत्ति का आंकलन किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा जल निकासी और सफ़ाई को लेकर स्पेशल ड्राइव चलाया जा रहा है। जिसके तहत यह कार्ययोजना बनाई गई है।
नगर निगम क्षेत्र में पड़ने वाले छपरा कचहरी स्टेशन परिसर, छपरा जंकशन परिसर, सहित दोनों स्टेशन और रेलवे ओवरब्रिज की सफाई नगर निगम के द्वारा कराई जाती है। साथ ही कर्मचारी निवास और कॉलोनी का कचरा नगर निगम द्वारा निस्तारण किया जाता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 29, 2026Saran Crime News: छपरा में अधिवक्ता डबल मर्डर केस के गवाह पंकज यादव की गोली मारकर हत्या, भाई गंभीर
छपराJune 28, 2026छपरा में हृदय रोग विशेषज्ञ ने साझा किए इलाज के नए मानक, आधुनिक उपचार पद्धति पर हुआ मंथन
छपराJune 28, 2026सारण में बाढ़ से पहले प्रशासन अलर्ट! हेज़लपुर पहुंचे DM, 30 जून तक कटाव निरोधक कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम
छपराJune 28, 2026बिना टिकट सफर पड़ा महंगा! थावे-छपरा कचहरी रेलखंड पर 24 यात्री पकड़े गए







