सारण में जमीनी विवाद में दो गुटों में ख़ूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की हत्या, पुलिस कर रही कैम्प

छपरा। सारण जिले के रिविलगंज में दो गुटों के बीच गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकी दूसरा व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया है। घटना सोमवार के दोपहर का जब जब एक जमीनी विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट हो गया। जिससे देखते देखते दोनो गुट द्वारा गोलीबारी की जाने लगी ।जिसमे दो लोग को गोली लगी है। एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल है। जिसका ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
मृतक की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी गौतम सिंह के पुत्र गजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। घायल की पहचान जलेश्वर सिंह के पुत्र संजीव सिंह के रूप में हुई है।
सदर अस्पताल में शव पहुचने के साथ ही अफरातफरी का माहौल हो गया । इस मामले में पुलिस के द्वारा दो लोग को हिरासत में लिया गया है।
छपरा सदर अस्पताल में उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गया। जब पुलिस के सामने ही मृतक के परिजन आक्रोशित हो उठे। परीजनो द्वारा थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मी पर मिलीभगत करते हुए विवाद को बढ़ाने का आरोप लगाया जा रहा था। परिजनो का शिकायत है कि घटना के पूर्व कई बार पुलिस को सूचित किया गया लेकिन लेकिन पुलिस नही पहुची। पुलिस समय पर पहुँचती तो हादसा नही होता।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक का परिजनों ने बताया कि जमीन को लेकर चले आ रहे विवाद में सोमवार के दोपहर बकझक हो गया। बकझक के बाद विरोधी गुट द्वारा गोली चलाई जाने लगी। जिसमे गोली सीधे मृतक के सर में लग गई जिसके बाद आनन-फानन में ईलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पूर्व में भी प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाई नही की गई।
पुलिस द्वारा इस मामले में दो लोग को हिरासत में लिया गया है फिलहाल पुलिस सभी मामलों पर गहनता से जांच कर रही है। गोलीबारी का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है फिलहाल पुलिस गांव में कैंप की हुई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







