भीषण गर्मी में भी ट्रेन में आरामदायक सफर: छपरा के रास्ते मुजफ्फरपुर से आनंद विहार तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

छपरा: रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 04058/04057 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनल से 29 अप्रैल से 27 जून, 2024 तक प्रत्येक सोमवार एवं वृहस्पतिवार को तथा मुजफ्फरपुर से 30 अप्रैल से 28 जून, 2024 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को 18 फेरों हेतु निम्नवत किया जायेगा।
04058 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 29 अप्रैल से 27 जून, 2024 तक प्रत्येक सोमवार एवं वृहस्पतिवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 23.15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन मुरादाबाद से 02.30 बजे, चन्दौसी से 03.25 बजे, लखनऊ से 09.35 बजे, गोरखपुर से 14.45 बजे, छपरा से 18.35 बजे तथा हाजीपुर से 20.00 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 21.15 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्री में 04057 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 30 अप्रैल से 28 जून, 2024 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से 23.00 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 23.55 बजे, दूसरे दिन छपरा से 01.45 बजे, गोरखपुर से 05.15 बजे, लखनऊ से 12.00 बजे, चन्दौसी से 18.52 बजे तथा मुरादाबाद से 20.30 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 23.30 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 18, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी का 01 तथा एस.एल.आर. के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



