सारण पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया खुलासा, एक एयरगन और 35 जिंदा कारतूस बरामद

छपरा। सारण में अवैध रूप से चल रहा है मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने खुलासा किया है। सारण जिले के बनियापुर थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला ने बताया कि बनियापुर थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी थाना क्षेत्र के नगडीहा निवासी स्वर्गीय उपेंद्र गिरी के पुत्र अविनाश गिरी के द्वारा अपने घर में अवैध गन खरीद कर बिक्री और निर्माण का कार्य किया जा रहा है।

सूचना के आधार पर बनियापुर व दाउदपुर पुलिस दल द्वारा अविनाश गिरी के घर पर छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान अवैध हथियार जिंदा कारतूस एवं हथियार निर्माण करने वाला अन्य उपकरण को जब्त किया गया। इस दौरान पुलिस के द्वारा एक एयर गन, 35 जिंदा कारतूस, एक लैपटॉप, दो मोबाइल तथा अवैध हथियार निर्माण करने वाले उपकरण बरामद किया गया।
इस संबंध में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर हथियार कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस टीम में बनियापुर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह तथा दाउदपुर थाना अध्यक्ष वीरेंद्र राम समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला
- September 19, 2026छपराप्राचीन चिकित्सा परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ें, छपरा में आयुर्वेद परिषद की बड़ी मांग
- September 19, 2026Railway Updateरेलवे स्टेशन पर ही होटल जैसी सुविधा, बलिया में 25 बेड वाली स्लीपिंग पॉड-डॉरमेट्री शुरू
- September 19, 2026छपराChhapra News: अब मासूमों की सुरक्षा के साथ भविष्य भी संवरेगा, पढ़ाई-कौशल और स्वास्थ्य पर डीएम का जोर



