होली में नहीं होगी ट्रेनों में धक्का-मुक्की: छपरा के रास्ते गोरखपुर से सियालदह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए 03132/03133 सियालदह-गोरखपुर-सियालदह होली विशेष गाड़ी का संचलन सियालदह से 08, 10 एवं 13 मार्च, 2025 को तथा गोरखपुर से 09, 11 एवं 14 मार्च, 2025 को 03 फेरों के लिये किया जायेगा।
03132 सियालदह-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी 08, 10 एवं 13 मार्च, 2025 को सियालदह से 18.15 बजे प्रस्थान कर बर्द्धमान से 20.05 बजे, दुर्गापुर से 20.57 बजे, आसनसोल से 21.35 बजे, चितरंजन से22.05 बजे, मधुपुर से 22.42 बजे, जसीडीह से 23.17 बजे, झाझा से 23.55 बजे, दूसरे दिन किऊल जं. से 00.37 बजे, मोकामा से 01.12 बजे, बख्तियारपुर से 01.47 बजे, पटना जं. से 03.00 बजे, पाटलिपुत्र से04.00 बजे, छपरा से 06.30 बजे, सीवान से 07.35 बजे तथा देवरिया सदर से 08.42 बजे छूटकर गोरखपुर10.15 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 03133 गोरखपुर-सियालदह होली विशेष गाड़ी 09, 11 एवं 14 मार्च, 2025 कोगोरखपुर से 13.00 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 14.25 बजे, सीवान से 15.40 बजे, छपरा से 17.05बजे, पाटलिपुत्र से 19.25 बजे, पटना जं. से 20.05 बजे, बख्तियारपुर से 20.55 बजे, मोकामा से 21.38 बजे,किऊल जं. से 22.12 बजे, दूसरे दिन झाझा से 00.10 बजे, जसीडीह से 00.44 बजे, मधुपुर से 01.10 बजे,चितरंजन से 02.02 बजे, आसनसोल से 02.55 बजे, दुर्गापुर से 03.32 बजे तथा बर्द्धमान से 04.54 बजेछूटकर सियालदह 07.30 बजे पहुँचेगी।
20 कोच लगाया जायेगा:
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणीके 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 03 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 13, 2026Chhapra Rojagar Mela: छपरा में फील्ड ऑफिसर के 60 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
क्राइमApril 13, 2026सारण में मोबाइल से खुला हथियारों राज, पुलिस ने 2 पिस्टल और 25 कारतूस के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार दबोचा
क्राइमApril 13, 2026सारण बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, फर्जी चालान से अवैध खनन का खेल बेनकाब
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार







