कलम से समाज के दबे-कुचले वर्गों की आवाज उठाने वाले दिवंगत पत्रकार गुड्डू राय की पुण्यतिथि मनायी गयी
छपरा। सारण जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं संजीवनी समाचार के संस्थापक दिवंगत गुड्डु राय की चतुर्थ पुण्यतिथि उनके आवास समसुद्दीनपुर गांव में श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके आवास पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर उन्हें स्मरण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत गुड्डू राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। वक्ताओं ने उन्हें सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज के दबे-कुचले वर्गों की आवाज बुलंद करने में अपनी कलम का उपयोग किया।
मुख्य पार्षद प्रतिनिधि एवं उनके मित्र मुकेश कुमार यादव उर्फ सोनू ने कहा, “गुड्डु भाई केवल पत्रकार नहीं, समाज के सजग प्रहरी थे। उन्होंने पत्रकारिता को जनसेवा का माध्यम बनाकर सच्चाई और ईमानदारी की राह पकड़ी।”
उन्होंने आगे कहा कि गुड्डु राय की लेखनी में जो निडरता थी, वही आज उन्हें समाज में अमर बनाती है।
स्थानीय नागरिकों ने भी उनके सामाजिक योगदान को याद किया और बताया कि वह एक संवेदनशील व्यक्ति थे, जिन्होंने अपने काम से समाज और प्रशासन के बीच सेतु का काम किया।
गुड्डु राय की पुण्यतिथि पर आयोजित यह सादगीपूर्ण कार्यक्रम, उनकी पत्रकारिता और सामाजिक योगदान की अमिट छवि को एक बार फिर जीवंत कर गया। इस मौके पर मुकेश यादव उर्फ़ सोनू, शिक्षक मनोहर चंद्र गुप्ता, सुनिल राय, पिंटू यादव, धनपत कुमार, अमित कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



