Chhapra News: अब बालू लदी ट्रकों का National Highway से हीं होगा परिचालन, स्टेट हाईवे पर नहीं मिलेगी एंट्री
डीएम ने उच्च स्तरीय बैठक कर दिया निर्देश
छपरा। जिले में स्टेट हाईवे पर अब बालू लदी ट्रकों और अंतर्राज्यीय मालवाहक वाहनों का परिचालन नहीं होगा। इन वाहनों को केवल राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) का ही उपयोग करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी अमन समीर ने इस संबंध में एक उच्चस्तरीय बैठक कर सभी अनुमंडल पदाधिकारियों (SDO), थाना प्रभारियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्ती से इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि स्थानीय व्यापारियों को निर्देशित किया गया है कि वे रात्रि के समय ही अपने माल की लोडिंग-अनलोडिंग करें, और उनके माल को लेकर आने वाले वाहनों की पूर्व सूचना संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को अनिवार्य रूप से दें।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि आवश्यक वस्तुओं के परिवहन में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। इसके लिए पथ निर्माण विभाग, एनएचआई के अभियंता और अनुमंडल पदाधिकारी आपसी समन्वय से यह सुनिश्चित करें कि वैध व आवश्यक मालवाहन निर्बाध रूप से संचालित हों।
ये भी पढ़ें: सेफ्टी में हिट और बजट में फिट है 26 KM माइलेज वाली Tata Punch की कार, 1.2-लीटर रेवोट्रॉन इंजन क्वालिटी के साथ 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ
सख्ती से अनुपालन के लिए पुलिस बल की तैनाती के निर्देश:
निर्देशों के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु जिलाधिकारी ने सभी संबंधित स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का आदेश भी दिया।
उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई:
निर्देशों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध पथ निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, परिवहन विभाग और खनन विभाग समन्वित रूप से कार्रवाई करेंगे। बैठक में अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, एनएच, जिला खनिज विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: छपरा में विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस 19.72 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया बस स्टैंड
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 28, 2026क्राइमCrime News Chhapra: सारण में शौच करने गए युवक को चाकू मारकर किया घायल, जाँच में जुटी पुलिस
- October 28, 2026बिहारअब घर बैठे मिलेगी 118 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री, बिहार में 77.80 लाख दस्तावेज अपलोड
- October 28, 2026छपरासारण में अब होगी सिटी एसपी की तैनाती, बिहार कैबिनेट ने नए पद सृजन को दी मंजूरी
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा



