
छपरा। 14वीं बिहार राज्य वुशू प्रतियोगिता का आयोजन डॉन बॉस्को हाई स्कूल, बैसाखी सीवान में हुआ। विभिन्न जिलों से लगभग 350 खिलाडिय़ों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सारण के खिलाड़ियों ने जिला प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवाकर राजस्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह पक्की की थी।
बताते चले की विगत 14 जून को जिला प्रतियोगिता का आयोजन खेल भवन छपरा में किया गया था। जिसमें राज्य प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया था। राष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच विवेक कुमार के नेतृत्व में
खिलाडिय़ों ने अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण 9 रजत तथा 6 कांस्य पदक जीत कर सारण जिले का नाम एक बार फिर से गौरान्वित किया।
*पदक सूची*
सुहानी कुमारी– स्वर्ण पदक
बंदना कुमारी –रजत पदक
रिमी कुमारी–स्वर्ण पदक
नंदिनी कुमारी-कांस्य पदक
परी सिंह-रजत पदक
अनामिका सिंह-रजत पदक
आशुतोष कुमार-स्वर्ण पदक
ऋषिकेश चौबे-स्वर्ण पदक
शशि कांत सिंह-रजत पदक
राकेश कुमार-रजत पदक
नंदराज कुमार-रजत पदक
जीतू सिंह-रजत पदक
मनोज कुमार-रजत पदक
कुमार प्रिंस-कांस्य पदक
राज करन-रजत पदक
उत्कर्ष कुमार-रजत पदक
प्रिंस कुमार सिंह-कांस्य पदक
आदर्श कुमार-रजत पदक
आलोक सोनी-कांस्य पदक
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जितने वाले खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सारण से बिहार का प्रतिनिधत्व करेंगे।
जिला वुशू उपाध्यक्ष श्याम कुमार , राका सिंह, कुंवर जयसवाल सचिव विनय पंडित, कोषाध्यक्ष सह राष्ट्रीय निर्णायक वरुण कुमार, सदस्य अनिल कार्की , कुमार कौशलेंद्र, बंटी यादव, हर्षित राज व अन्य सदस्यों ने बधाई दी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 13, 2026छपरा शहर का होगा ऐतिहासिक विस्तार, 227 राजस्व गांवों को किया जायेगा शामिल
छपराMay 13, 2026सारण में बाढ़ के खतरे से निपटने की तैयारी तेज, बाढ़ निरोधक कार्यों का डीएम ने लिया जायजा
करियर – शिक्षाMay 13, 2026CBSE 12वीं परीक्षा में AND पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, आकांक्षा बनी स्कूल टॉपर
बिहारMay 13, 2026बिहार में महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर मिलेगा ₹1 लाख अनुदान







