छपरा जंक्शन पर रेल टिकट दलाल को RPF ने दबोचा, 22 फर्जी टिकट ज़ब्त
छपरा। रेलवे टिकट दलाली के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन “उपलब्ध” के तहत छपरा जंक्शन पर आज बड़ी सफलता मिली। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट छपरा और अपराध आसूचना शाखा छपरा जंक्शन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए रेलवे काउंटर तत्काल टिकट की अवैध दलाली में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम रणधीर कुमार (पुत्र मोहन प्रसाद, उम्र 48 वर्ष) है, जो वार्ड नं. 34 बड़ा तेलपा, पुलिस लाइन, हनुमान मंदिर के पास, थाना टाउन, जिला छपरा (बिहार) का निवासी है। उसे छपरा आरक्षण केंद्र के बाहर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
क्या-क्या बरामद हुआ?
टीम ने अभियुक्त के पास से
01 तत्काल काउंटर टिकट (कीमत ₹1685/-)
02 रेलवे आरक्षित काउंटर टिकट (कुल कीमत ₹5205/-)
19 पूर्व में यात्रा किए गए टिकट (8 तत्काल और 11 सामान्य आरक्षित, कुल कीमत ₹57,575/-)
मोबाइल फोन – 01 नग
नकद ₹4020/-
जप्त किए हैं। कुल बरामद टिकटों की कीमत ₹64,465/- आँकी गई है।
अपराध का तरीका
पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभियुक्त लोगों से टिकट की बुकिंग के ऑर्डर लेता था और प्रत्येक टिकट पर ₹200 से ₹300 तक लाभ कमाकर उसे बेचता था। उसके पास से मिले मोबाइल की जांच में 19 पुराने टिकटों का विवरण भी मिला है, जो पहले यात्राओं में उपयोग किए जा चुके थे।
दर्ज हुई प्राथमिकी
अभियुक्त के खिलाफ रेसुब पोस्ट छपरा में कांड संख्या 215/25, धारा 143 रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुंदर जीत राम द्वारा की जा रही है।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी
अपराध आसूचना शाखा छपरा जंक्शन से:
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र
उप निरीक्षक संजय कुमार राय
सहायक उप निरीक्षक बृज सुंदर कुमार
हेड कांस्टेबल रामसूरत यादव
रेसुब पोस्ट छपरा से:
सहायक उप निरीक्षक आनंद मोहन सिंह
हेड कांस्टेबल मुनिंद्र राय
रेलवे पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई अवैध टिकट बिक्री पर अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। आम जनता से भी अपील की गई है कि वे अनाधिकृत व्यक्तियों से टिकट न खरीदें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल को दें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 29, 2026क्राइमसारण में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 ATM कार्ड और मोबाइल बरामद
- October 28, 2026क्राइमCrime News Chhapra: सारण में शौच करने गए युवक को चाकू मारकर किया घायल, जाँच में जुटी पुलिस
- October 28, 2026बिहारअब घर बैठे मिलेगी 118 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री, बिहार में 77.80 लाख दस्तावेज अपलोड
- October 28, 2026छपरासारण में अब होगी सिटी एसपी की तैनाती, बिहार कैबिनेट ने नए पद सृजन को दी मंजूरी



