
छपरा। सारण में लोकसभा चुनाव के दौरान हुई हिंसा मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में सारण पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान देने वाले संतोष रेनू यादव को गिरफ्तार किया है। पटना से सारण पुलिस की विशेष टीम ने संतोष रेनू यादव की गिरफ्तारी की है। सारण एसपी डॉ कुमार आशीष ने इसकी पुष्टि की है।
बता दें कि 21 मई को नगर थाना क्षेत्र के भिखारी चौक बड़ा तेलपा स्थित भाजपा समर्थकों के द्वारा 3 राजद समर्थकों को गोली मारी गयी थी। जिसमे एक राजद समर्थक चंदन राय की मौत हो गयी थी। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा है।
इस घटना के बाद पुलिस ने अलग अलग 7 प्राथमिकी दर्ज की है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान देने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इसी मामले में पुलिस ने संतोष रेनू यादव को गिरफ्तार किया है।
एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि संतोष रेनू यादव के खिलाफ सारण जिले में दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज है। उसके द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान दिया जा रहा था जिससे माहौल खराब हो सकता है। जाति विशेष के खिलाफ बयान दें रहा था। पुलिस ने पटना से उसकी गिरफ्तारी की है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमMay 11, 2026Gang Rape In Saran: सारण में लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौट रही छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म
क़ृषिMay 11, 2026प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना: ड्रिप और स्प्रिंकलर पर 90% अनुदान, जानें कैसे करें आवेदन
बिहारMay 10, 2026IAS Officer’s Transfer: बिहार में प्रशासनिक सर्जरी! सरकार ने जारी किया बड़े तबादलों का आदेश
देशMay 10, 2026PM मोदी बोले- एक साल तक सोना न खरीदें, विदेशी मुद्रा बचाने के लिए बड़ी अपील







