BREAKING: छपरा में सरेआम अधिवक्ता पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

छपरा। छपरा में एक बार फिर देखो अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। जहां सरेआम अपराधियों ने गोली मारकर अधिवक्ता पिता पुत्र की हत्या कर दी है। घटना सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छपरा में मेथवलिया मुख मार्ग पर दूधहिया पुल के पास की है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया निवासी अधिवक्ता राम अयोध्या प्रसाद यादव तथा उनके पुत्र अधिवक्ता सुनील यादव के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों पिता पुत्र सुबह में कोर्ट जा रहे थे तभी दूधहिया पुल के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया। जिसमें घटनास्थल पर ही पिता पुत्र दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राम अयोध्या प्रसाद यादव को सर और सीने में गोली मारी गई है वही उनके पुत्र सुनील यादव को छाती और पेट में गोली मारी गई है।
इस घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। सरेआम शहर में हत्या होना चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं की हुजूम छपरा सदर अस्पताल में जुट गई है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सदर डीएसपी राज किशोर सिंह समेत मुफस्सिल थाने की पुलिस दलबल के साथ पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार फिलहाल पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 12, 2026छपरामछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: करीब 10 हजार किसानों को मुफ्त मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
- September 12, 2026छपराछपरा के धनकुबेर इंजीनियर की 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा, पटना से लेकर मुंबई तक फैला साम्राज्य
- September 12, 2026छपराछपरा शहर का बदलेगा नक्शा, सड़क-ड्रेनेज से सीवरेज तक बनेगा समग्र प्लान
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड



