छपरा में थाने पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका, थानेदार ने मंदिर में करायी शादी

छपरा। सारण जिले के परसा के गायत्री मंदिर में प्रेमी युगल की शादी बिन बैंड बिन बारात का कराया गया। प्रेमी युगल की शादी देखने के लिए लोगो की भीड़ जुट गई।बताया जाता है कि युवक मारड़ निवासी डॉ बिनय शर्मा का पुत्र शशि रंजन कुमार बनकेरवा के एक लड़की से प्रेम करता था। प्रेम प्रसंग का मामला काफी दिनों से चल रहा था।मंगलवार की शाम प्रेमी युगल शादी करने तथा सुरक्षा को लेकर थाना पहुँची।
जहां थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने मामला की जनकारी लिया और लड़की के घर दूरभाष पर बात किया। जहां परिजनों ने लड़की से कोई वास्ता नही होने की बातें कही गई। जिसपर थानाध्यक्ष ने स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मो आसिफ असलम को बुला दोनों की शादी कराने का सलाह दिया।
मुखिया प्रतिनिधि ने प्रेमी युगल की राजामंदी के बाद गायत्री मंदिर परसा में लडके के पिता के उपस्थिति में शादी कराया दिया गया। मंदिर के पुजारी द्वारा हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार सिन्दूरदान करा विवाह संपन्न कराया गया । प्रेमी युगल की शादी देखने के लिए लोगो की भीड़ जुटी रही। इस मौके पर नप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक कुमार, वार्ड पार्षद सुनील राय,भूलन सिंह आदि समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 11, 2026BPSC Exam: सारण में 31 केंद्रों पर होगी AEDO की परीक्षा, जैमर-सीसीटीवी से होगी सख्त निगरानी
बिहारApril 11, 2026अब सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, 24 घंटे में मिलेगा डेथ सर्टिफिकेट
Railway UpdateApril 11, 2026अब AI करेगा रेलवे ट्रैक की निगरानी, लगेंगे नए कॉम्पोजिट स्लीपर
बिहारApril 11, 2026बिहार में बड़ा फैसला: सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर पूरी तरह बैन







