गड़खा में प्रखंड स्तरीय खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

छपरा। सारण जिले के गड़खा प्रखंड में खरीफ महोत्सव के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिनकी अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवजी पासवान ने किया। कृषि भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्धाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी,राजद अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र यादव,उपप्रमुख प्रतिनिधि देवमुनी सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।वहीं प्रशिक्षण शिविर में किसानों की उपस्थिति नदारद रही।मौके पर किसानों को सरकार के द्वारा कृषि के क्षेत्र में चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी।किसानों को इन योजनाओं से लाभ लेने का सलाह दी गयी।बीडीओ पूजा कुमारी ने बतायी कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है।
किसान हमारे अन्नदाता है।सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। सरकार किसानों के फायदे के लिए कई योजनाएँ चला रही है।किसान इन योजनाओं के लाभ से लाभान्वित हों।कार्यक्रम में प्रखंड उद्यान अधिकारी अनिल मिश्रा,बी ए ओ शिवजी पासवान ,प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अमितेश कुमार,सहायक तकनीकी प्रबंधक विवेक कुमार एवं केतु कुमार ने किसानों को खेती के आलावा फलदार एवं छायादार पौधा लगाने एवं इससे अच्छी आय कमाने के बारे में जानकारी दी।
मौके पर क्षेत्र के प्रगतिशील किसान मनोरंजन सिंह,चंद्रेश्वर सिंह,अजीत राय,जय राय,सुदामा प्रसाद,शीला देवी,ज्ञान्ति देवी,सीमा देवी,फुलवंती देवी आदि ने किसानों की विभिन्न समस्याओं से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया।कार्यक्रम में मुखिया राकेश चौधरी,पंचायत समिति सदस्य जयप्रकाश प्रसाद, ई.अजीत कुमार,जे पी राम ने भी अपनी बातें रखी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







