
भोजपुरी डेस्क। वेब म्यूजिक और सांवरे फिल्म्स प्रस्तुत विजय यादव कृत सुपरस्टार प्रदीप पांडे चिंटू की फिल्म हिंदुस्तानी बिहार झारखंड,पंजाब और गुजरात के सिनेमाघर में रिलीज होगी। होली के रंगों में सराबोर भोजपुरी फिल्म “हिंदुस्तानी” दर्शकों के देश भक्ति से प्रेरित फिल्म है। फिल्म को लेकर विजय यादव ने कहा कि हिंदुस्तानी सभी भारतीयों को पसंद आने वाली एक शानदार फिल्म है, जिसका निर्माण भव्य पैमाने पर बड़े बजट के साथ किया गया है। इस फिल्म में प्रदीप पांडे चिंटू ने अपने अभिनय से कहानी को जीवंत कर दिया है साथ ही सभी कलाकारों ने अपना दिया है। इसलिए मैं भोजपुरी के तमाम दर्शकों से यह अपील करूंगा कि आप होली के अवसर पर इस फिल्म को जरूर देखें और होली के साथ-साथ मनोरंजन को भी यादगार बनाएं।
वही फिल्म को लेकर प्रदीप पांडे चिंटू ने कहा कि हिंदुस्तानी एक सच्चे भारतीय की कहानी पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म लोगों को अपने से जोड़ने का काम करेगी। इस फिल्म में मेरी भूमिका अहम है और मुझे लगता है कि दर्शकों को वह एक अलग फील देने वाली है। चिंटू ने कहा की फिल्म की कहानी ने मुझे भी प्रभावित किया है और जब यह पर्दे पर आएगी तो उम्मीद है कि सबों को भी अपनी ओर आकर्षित करेगी।
कई फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट अभिनेता का अवार्ड का चुके प्रदीप पांडे चिंटू को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं और इसलिए वह दर्शकों से इस फिल्म को अपने परिवार के साथ सिनेमाघर में जाकर देखने की अपील भीकर रहे हैं। इस फिल्म के गीत और संगीत भी बेहद लाजवाब है तो संवाद भी लोगों को रिझाने वाले हैं। फिल्म के गीतकार छोटू यादव सुनील झा और विनय निर्मल हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी ने सोनू प्रीतम के साथ मिलकर की है।
आपको बता दें कि फिल्म हिंदुस्तानी का निर्देशन नीलमणि सिंह ने किया है जबकि फिल्म की सह निर्माता श्रद्धा यादव है। इस फिल्म की खूबसूरत संगीत छोटे बाबा और सुनील झा ने दिए हैं जबकि छायांकन माही शेरला का है। फिल्म के लेखक मनोज कुशवाहा है और एक्शन दिलीप यादव और एस मल्लेश का है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



