सामाजिक स्तर पर हुआ बड़ा परिवर्तन, लड़कियाँ शिक्षा क्षेत्र में काफी आगे: डीएम

छपरा। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर सहित कई वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में मशरख प्रखंड शिवमंदिर डुमरसन ग्राम में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में आमजनों सहित काफी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। जनसंवाद कार्यक्रम में सरकार की कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं कई लाभुकों ने अपना-अपना अनुभव भी साझा किया तथा फीडबैक भी दिया। आम जनों के द्वारा योजनाओं में आ रही समस्याओं को भी रखा गया। अनुमंडल पदाधिकारी मढौरा ने जनहित की महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में आम जनता को विस्तार से बताया ।
जिला पदाधिकारी ने महत्वपूर्ण सरकार की योजनाओं का उद्देश्य, लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया, योजनाओं का आम जनता के जीवन में सकारात्मक प्रभाव तथा जन-सहभागिता पर बारीकी से प्रकाश डाला । उन्होंने बताया कि प्रखंड में विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। डीएम ने कहा की आमजन तक सरकार की सभी कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की जानकारी पहुंचाना एवं जनता एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय कायम करना एवं उपस्थित लोगों से उनके महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त करना जनसंवाद का प्रमुख उद्देश्य है।
उन्होंने कहा जनसंवाद कार्यक्रम में प्राप्त सुझाव एवं फीडबैक पर त्वरित कार्रवाई भी की जाएगी । उन्होंने कहा की सरकार के विभिन्न कल्याणकारी एवं विकास की योजनाओं की जानकारी अत्यंत आवश्यक है, उन्होंने उपस्थित लोगो से अपील किया कि प्राप्त जानकारी को अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचायें ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। जिलाधिकारी ने श्रम विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी उपस्थित आम जनों को दी।उन्होंने कहा कि समाज सुधार अभियानों के द्वारा सामाजिक स्तर पर भी बहुत परिवर्तन आया है। लड़कियाँ शिक्षा क्षेत्र में काफी बढ़ी हैं। शराब बंदी, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर रोक, महिलाओं को आरक्षण इत्यादि ने महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाई है। लिंग भेद में कमी आई है। भ्रूण हत्या पर रोक लगी है। कन्या के जन्म को प्रोत्साहन मिला है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना ने वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं विधवाओं को समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है तथा आर्थिक रूप से सबल बनाया है।
डीएम ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना तथा मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना से लोग स्वच्छतायुक्त सुरक्षित आवास होने से सम्मानपूर्वक जीवन बसर कर रहे हैं। प्रखंड में बारहमासी आवागमन की सुविधा उपलब्ध है। सौर ऊर्जा के उपयोग से गॉवों की गलियाँ को रौशन करने का कार्य किया जा रहा है। हर घर नल का जल तथा घर तक पक्की गली-नालियाँ उपलब्ध करायी गई है। स्वच्छ गॉव, समृद्ध गॉव के तहत ई-रिक्शा, पेडल रिक्शा एवं डस्टबिन का क्रय गॉव के सभी वार्डों में किया गया है।
हर घर से कचड़े का उठाव हेतु कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कचड़ा प्रबंधन कार्यक्रम में सभी का सह्ययोग अपेक्षित है। सोख्ता, जंक्शन चैम्बर एवं नाली आउटलेट के माध्यम से जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थी उठा रहे हैं। कुशल युवा कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षित युवा में कम्प्यूटर, व्यवहार कौशल एवं भाषा कौशल में गुणात्मक वृद्धि आई है।
सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ उठाकर विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं। कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालयों के संचालन में स्त्री शिक्षा के स्तर में संख्यात्मक एवं गुणात्मक वृद्धि लाई है। सतत जीविकोपार्जन योजना तथा जीविका से परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। मत्स्य पालन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता आई है। लोगों में ख़ुशहाली आयी है।
डीएम ने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है। सुधार की हमेशा अपेक्षा एवं संभावना बनी रहती है। जहाँ कहीं भी कमी है वहाँ सुधार करेंगे। लक्ष्य एवं उपलब्धि के गैप को पूरा करेंगे महिला हेल्प डेस्क,अपराध नियंत्रण ,साइबर अपराध आदि को लेकर दी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अपराधमुक्त एवं नशामुक्त सारण को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित है। जनसंवाद कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभुकों ने अपने अनुभवो को भी साझा किया।कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों के द्वारा कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए।साथ ही स्थानीय समस्याओं को भी रखा गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि आमजनों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझाव एवं फीड बैक प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण है।प्राप्त सुझाव एवं फीड बैक पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जिला पदाधिकारी के द्वारा जीविका दीदी के द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादों का अवलोकन भी किया गया। तत्पश्चात परिसर में वृक्षारोपण का कार्य किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारीगण,स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं काफी संख्या में आमजनों ने भाग लिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 12, 2026क्राइमGangrape In Saran: सारण में खेत में काम करने गयी युवती के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
- July 12, 2026क्राइमSaran Crime News: रिश्तों पर लगा खून का दाग, भाई ने चाकू गोदकर की बहन की हत्या
- July 12, 2026बिहारMukhyamantri Samagra Shahri Vikas Yojana: 1,047 करोड़ की 981 विकास योजनाओं से बदलेगी बिहार के शहरों की तस्वीर, 264 नगर निकायों को मिली बड़ी सौगात
- July 12, 2026बिहारपटना में 292.74 करोड़ का फ्लाईओवर तैयार, GPO से बाइपास तक सफर होगा आसान



