दुबई में बोले मंत्री जितेंद्र राय : अप्रवासियों के लिए संवेदनशील है बिहार सरकार

छपरा। मढ़ौरा के स्थानीय विधायक और बिहार सरकार के कला संस्कृति मंत्री जितेन्द्र कुमार राय यूएई के दुबई में बिहार अंजुमन एंड बाज़ी फ़ोरम के कार्यक्रम में शिरकत किए । इस अवसर पर दुबई में रह रहे भारतीय और बिहारी लोगों ने मंत्री का भव्य स्वागत किया ।मंत्री ने बिहार सरकार द्वारा हर क्षेत्रों में बेहतर कार्य किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने अप्रवासी भारतीयों और ख़ासकर बिहारियों को बिहार के नये औद्योगिक नीति के अनुसार निवेश की अपील किया ।
बिहार सरकार के मुख्यमंत्री और उपमुख्य मंत्री के द्वारा किए जा रहे कार्यों की अप्रवासी भारतीयों ने काफ़ी प्रसंशा किया । इस अवसर पर मंत्री ने कहा की अप्रवासी लोगों के लिए बिहार सरकार संवेदनशील है।
सरकार हर स्तर से मदद को तैयार है । इस अवसर पर मो. कामरान विधायक बिहार, अजीत कुमार, राजेश यादव, जहांगीर ख़ान, प्रशांत विमल सहित कई अप्रवासी भारतीय उद्योगपति उपस्थित थे ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



