सारण आयुक्त का आदेश: होली पर हुड़दंग मचाने व जबरन किसी के ऊपर रंग फेखने वालों पर होगी कार्रवाई

छपरा। आगामी होली के त्योहार के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रमंडलीय आयुक्त एम० सरवनन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आहुत की गई।आयुक्त ने कहा कि इस वर्ष होली के साथ साथ चुनाव का भी समय है, इसलिये अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।उन्होंने सभी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को प्रीवेंटिव कार्रवाई पर विशेष बल देने को कहा। मद्य निषेध का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया।विदेशी शराब एवं स्पिरिट के परिवहन एवं बिक्री तथा देशी शराब के निर्माण,परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध कारगर आसूचना संकलन के आधार पर सघन छापामारी/जाँच अभियान चलाने का निदेश दिया गया। दियारा के नदी क्षेत्रों में बोट पेट्रोलिंग के माध्यम से पैनी नजर बनाये रखने को कहा गया।
होलिका दहन में असमाजिक तत्वों द्वारा लकड़ी/फूस से निर्मित निजी संरचनाओं को भी होलिका में डालने की संभावना रहती है, इस पर कड़ी नजर रखने को कहा गया। किसी भी व्यक्ति पर जबरन रंग/गुलाल डालने वाले लोगों के विरुद्ध भी त्वरित करवाई की व्यवस्था सुनिश्चित रखने को कहा गया। पूर्व के अनुभवों एवं अद्यतन आसूचना संकलन के आधार पर विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से चिन्हित सभी संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।चुनाव के समय को देखते हुये सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अर्द्ध सैनिक बलों के सहयोग से निरंतर फ्लैग मार्च एवं पेट्रोलिंग करते रहने का निदेश दिया गया।अद्यतन आसूचना संकलन के आधार पर असामाजिक तत्वों की पहचान करते हुये उनके विरुद्ध कारगर निरोधात्मक कार्रवाई करने का स्पष्ट रूप से निदेश दिया गया।
प्रशासन सभी लोगों से शांतिपूर्ण एवं सद्भावपूर्ण वातावरण में होली एवं अन्य त्योहार को मनाने की अपील करता है।
बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक सारण विकास बर्मन, जिलाधिकारी सारण अमन समीर, पुलिस अधीक्षक सारण डॉ० गौरव मंगला तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिवान एवं गोपालगंज जिला के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक जुड़े थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



