छपरा-झूंसी के लिए रिंग रेल सेवा की शुरुआत, चलेगी स्पेशल ट्रेन

छपरा। महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज क्षेत्र से बिहार के विभिन्न शहरों—सीवान, छपरा, थावे और अन्य गंतव्यों की ओर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष रिंग रेल सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह विशेष अनारक्षित गाड़ी 07 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक प्रतिदिन संचालित होगी।
रेलवे के अनुसार, दो विशेष गाड़ियों—05101 और 05102—का संचालन किया जाएगा, जो झूसी से वाराणसी, मऊ, भटनी, सीवान, थावे, छपरा, बलिया, गाजीपुर सिटी होते हुए पुनः झूसी तक का सफर तय करेंगी।
गाड़ियों का संचालन समय:
05101 झूसी-गाजीपुर सिटी-छपरा-थावे-सीवान-भटनी-मऊ-वाराणसी सिटी-झूसी रिंग रेल
झूसी से सुबह 09:00 बजे प्रस्थान करेगी
वाराणसी से 11:40 बजे
छपरा से 16:30 बजे
सीवान से 20:35 बजे
मऊ से 23:15 बजे
वाराणसी सिटी से 01:20 बजे
झूसी वापसी 04:15 बजे
05102 झूसी-बनारस-मऊ-भटनी-सीवान-थावे-छपरा-बलिया-गाजीपुर सिटी-वाराणसी सिटी-झूसी रिंग रेल
झूसी से दोपहर 14:30 बजे प्रस्थान करेगी
वाराणसी से 16:55 बजे
सीवान से 21:55 बजे
छपरा से 02:00 बजे
वाराणसी सिटी से 06:00 बजे
झूसी वापसी 09:00 बजे
कोच की संख्या
रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में 14 साधारण द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी के कोच होंगे, साथ ही 02 एस.एल.आर.डी. कोच जोड़कर कुल 16 कोचों की व्यवस्था की गई है।
रेलवे ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय पर स्टेशन पहुंचें और इस विशेष सेवा का लाभ उठाएं। इस पहल से महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को सफर के दौरान काफी राहत मिलेगी।
Author Profile

Latest entries
बिहारJune 27, 2026Rabri Devi Residence: राबड़ी देवी ने सरकारी बंगला खाली करने से पहले विभाग को लिखा पत्र, नए आवास का इंतजार
छपराJune 27, 2026सारण में मछलियों के मातृत्व काल की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, 15 अगस्त तक शिकारमाही पर रोक
बिहारJune 27, 2026बिहार में मात्र 1 रूपये में 40 एकड़ जमीन देगी सरकार, निवेशकों के लिए खुला खजाना
नौकरीJune 27, 2026Bihar Fishery Assistant Recruitment: बिहार में मछली उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी, 2,000 पंचायतों में तैनात होंगे मत्स्य सहायक



