छपरा में 3 किलोमीटर लंबे तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं ने लिया भाग

छपरा। छपरा में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर युवाओं ने विशाल तिरंगा यात्रा निकली। तिरंगा यात्रा में 1400 फ़ीट लंबा तिरंगा आकर्षण का केंद्र बना रहा। जिसमें तीन किलोमीटर लंबे कतार के साथ युवाओं ने पूरे शहर में भ्रमण किया। इस दौरान हजारों की संख्या में युवा हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। छपरा शहर में बीचोबीच नगरपालिका चौक से शुरू होकर तिरंगा यात्रा छपरा जंक्शन परिसर में समाप्त हुआ।
लंबी तिरंगा यात्रा को देखने के लिए सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। यात्रा में शामिल सभी युवकों के लिए शहर के अलग-अलग जगहों पर लोग फूल माला पानी शर्बत लिए स्वागत करते रहे। तिरंगा यात्रा में लोगो की भीड़ होने से छपरा शहरी क्षेत्र में कुछ समय के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
स्वतंत्रता दिवस के 1 दिन पूर्व तिरंगा यात्रा निकाल देश के युवाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पित होने का संदेश देने का काम किया जा रहा है। युवाओ को राष्ट्र के प्रति तन समर्पित, मन समर्पित भावना को जागृत करना इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।
तिरंगा यात्रा में डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीत पर युवाओ ने जमकर ठुमके लगाए। यात्रा में बढ़ते करवा के साथ लोग सम्मिलित होते जा रहे थे। बाइक पैदल और चारपहिया वाहनों से लोगो ने यात्रा में शिरकत की। तिरंगा यात्रा 5 घण्टो तक पूरे शहर भ्रमण किया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



