छपरा में अब ऑन ड्यूटी पुलिस के जवान नहीं करेंगे स्मार्ट फोन का प्रयोग, डीआईजी ने जारी किया फारमान

छपरा। ऑन ड्यूटी पुलिस जवान अब स्मार्ट फोन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। पुलिस विभाग ने इसको लेकर नया निर्देश जारी कर दिया है। नया नियम 27 दिसंबर से लागू भी कर दिया गया है। सारण के डीआईजी निलेश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि सारण प्रमंडल अंतर्गत तीनों जिले के एसपी को इस आदेश का क्रियान्वयन कराना है। उन्होंने कहा है कि ड्यूटी के दौरान सिर्फ ड्यूटी ही प्राथमिकता होना चाहिए। स्मार्टफोन के इस्तेमाल से ध्यान भटकता है।
इसका असर ड्यूटी पर पड़ता है। जारी आदेश के अनुसार अब ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मी न तो स्मार्ट फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे और ना ही वे उसे अपने साथ ड्यूटी के दौरान रख सकेंगे। हालांकि विशेष परिस्थिति में वे की-पैड वाला मोबाइल फोन अपने साथ रख सकते हैं।
इस वजह से लिया गया फैसला बताते चलें कि लगातार पुलिस द्वारा ड्यूटी के दौरान स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने तथा सोशल साइट के प्रयोग के साथ ही रील्स बनाने व गेम खेलने के लगातार मामले सामने आ रहे थे। इससे उनकी ड्यूटी प्रभावित होने के साथ ही आम लोगों में भी पुलिस की छवि पर गलत प्रभाव पड़ रहा था।
ज्यादातर मामले विभिन्न चौक-चौराहों पर ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात महिला व पुलिस जवानों में देखने को मिला रहा था। लोग जाम से त्रस्त रहते, जबकि वहां तैनात अपने स्मार्ट फोन में व्यस्त रहते थे। हालांकि अब इस नए आदेश संभवत: ड्यूटी के दौरान स्मार्ट फोन पर पुलिस जवान के व्यस्त रहने का दृश्य नही देखने को मिलेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 6, 2026बिहारबिहार में 42.83 लाख परिवारों का पक्का घर पूरा, पीएम आवास योजना का 87.25% लक्ष्य हासिल
- October 6, 2026बिहारबिहार में अब नहीं होगा टेंडर घोटाला, ठेकेदार के साथ जिम्मेदार अफसरों पर भी गिरेगी गाज
- October 6, 2026TechnologyBSNL: गलत बिलिंग और सेवा में कमी पर BSNL को झटका, 6.69 लाख के बिल पर आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला
- October 5, 2026क्राइमसारण में आर्म्स एक्ट मामले में दो दोषी करार, तीन अभियुक्त बरी; सजा के बिंदु पर 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई



