छपरा

सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वाले 54 वाहनों से वसूला जुर्माना

छपरा। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर सारण यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए वृहद अभियान चलाया। इस अभियान के तहत छपरा शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने और प्रतिबंधित क्षेत्रों में पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

यातायात थाना छपरा द्वारा छपरा शहर में जाम और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से विशेष ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 9 वाहनों को क्रेन (टो मशीन) की मदद से जब्त किया गया। इसके अलावा, कुल 54 वाहनों से 79,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। सारण पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके और सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button