Railway News: गोरखपुर पिट लाइन के पुनर्निर्माण के कारण कई ट्रेनों का अस्थायी मार्ग विस्तार
यात्रियों के लिए नई समय-सारणी लागू

रेलवे डेस्क। रेलवे प्रशासन द्वारा आधारभूत संरचना के विस्तार और यात्री सुविधाओं के उन्नयन को लेकर गोरखपुर स्थित ओल्ड पिट लाइन संख्या-1 एवं 2 का पुनर्निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। इस कारण वहां ध्वस्तीकरण (डिस्मेंटलिंग) का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया गया है। इस ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों का मार्ग अस्थायी रूप से विस्तारित किया गया है। विस्तार के कारण ट्रेनें अब गोरखपुर से आगे अन्य स्टेशनों तक जाएंगी या वहीं से अपनी यात्रा प्रारंभ करेंगी।
इन ट्रेनों का किया गया मार्ग विस्तार
गाड़ी संख्या 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस 16 जून से 07 दिसम्बर,2025 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 10.55 बजे प्रस्थान कर पूर्व निर्धारित स्टेशनों पर रूकते हुये दूसरे दिन गोरखपुर से 20.40 बजे तथा बस्ती से 21.47 बजे छूटकर विस्तारित मार्ग गोण्डा स्टेशन पर 23.00 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस वाया मऊ गोदान एक्सप्रेस 18 जून से 07 दिसम्बर,2025 तक प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को विस्तारित मार्ग गोण्डा स्टेशन से 03.10 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 04.18 बजे तथा गोरखपुर से 06.40 बजे छूटकर पूर्व निर्धारित स्टेशनों पर रूकते हुये दूसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस 15.30 बजे पहुंचेगी।
20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर
20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर वाया ऐशबाग, गोण्डा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 जून से 05 दिसम्बर,2025 तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 05.23 बजे प्रस्थान कर पूर्व निर्धारित स्टेशनों पर रूकते हुये दूसरे दिन गोरखपुर 12.05 बजे, देवरिया सदर से 12.55 बजे, भटनी से 13.14 बजे तथा मऊ से 14.12 बजे छूटकर विस्तारित मार्ग आजमगढ़ 15.15 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस वाया गोण्डा, ऐशबाग सुपरफास्ट एक्सप्रेस 17 जून से 06 दिसम्बर,2025 तक विस्तारित मार्ग आजमगढ़ से 18.50 बजे प्रस्थान कर मऊ से 19.30 बजे, भटनी से 20.58 बजे, देवरिया सदर से 21.19 बजे, गोरखपुर 22.25 बजे छूटकर पूर्व निर्धारित स्टेशनों पर रूकते हुये तीसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस 04.35 बजे पहुंचेगी।
19409 साबरमती-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस
19409 साबरमती-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 19 जून से 06 दिसम्बर,2025 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार एवं शनिवार को साबरमती से 10.35 बजे प्रस्थान कर पूर्व निर्धारित स्टेशनों पर रूकते हुये दूसरे दिन गोरखपुर से 17.00 बजे, विस्तारित मार्ग पर कप्तानगंज से 18.07 बजे, पड़रौना से 18.44 बजे तथा तमकुही रोड से 19.22 बजे छूटकर विस्तारित मार्ग थावे 20.30 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 19410 गोरखपुर-साबरमती द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 21 जून से 08 दिसम्बर,2025 तक प्रत्येक सोमवार एवं शनिवार को विस्तारित मार्ग थावे से 01.00 बजे प्रस्थान कर तमकुहीरोड से 01.45 बजे, पड़रौना से 02.32 बजे, कप्तानगंज से 03.32 बजे तथा गोरखपुर से 04.55 बजे छूटकर पूर्व निर्धारित स्टेशनों पर रूकते हुये दूसरे दिन साबरमती 09.55 बजे पहुंचेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 12, 2026छपरामछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: करीब 10 हजार किसानों को मुफ्त मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
- September 12, 2026छपराछपरा के धनकुबेर इंजीनियर की 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा, पटना से लेकर मुंबई तक फैला साम्राज्य
- September 12, 2026छपराछपरा शहर का बदलेगा नक्शा, सड़क-ड्रेनेज से सीवरेज तक बनेगा समग्र प्लान
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड



