छपरा
छपरा में पशु चिकित्सक के पुत्र ने JEE Mains परीक्षा में 99.238 स्कोर हासिल कर पायी सफलता

छपरा। देश में जेई मेन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसमें शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने अपने कठिन परिश्रम और प्रतिभा का प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराया है। सारण जिले के एकमा प्रखंड के परसागढ़ हरिहरपुर गांव निवासी पशु चिकित्सक अरविन्द कुमार राय और रानी देवी के पुत्र अनुराग पराशर ने जेई मेन परीक्षा में 99.238 स्कोर हासिल कर सफलता का परचम लहाराया है।
अनुराग के सफलता पर घर-परिवार में खुशी का माहौल है। अनुराग ने पांचवी तक की पढ़ाई छपरा शहर के दून सेंट्रल स्कूल से की है। उसके आगे की पढ़ाई हरियाणा के गुरूकुल करूक्षेत्र से की है। अब अनुराग ने जेई मेन के परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने गांव का नाम रौशन किया है। उसने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरूजनों को दिया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान



