रेलवे का गोल्डन खिलाड़ी: अतुलदीप ने हॉकी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतकर किया नाम रौशन
एयर मार्शल पीके घोष ने विजेता टीम को पदक व ट्रॉफी प्रदान की

बनारस। पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के वाणिज्य विभाग में कार्यरत श्री अतुलदीप ने भारतीय रेलवे की हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए मार्शल ऑफ द एयर फोर्स अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है।
यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 29 अप्रैल से 6 मई 2025 तक रघबीर सिंह भोला हॉकी स्टेडियम, वायुसेना स्टेशन चंडीगढ़ में आयोजित हुआ था।
फाइनल मुकाबले में भारतीय रेलवे की टीम ने रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला को 2 गोल (टाई ब्रेकर में 3-1) से हराकर विजयी ताज अपने नाम किया। इस रोमांचक जीत में अतुलदीप का प्रदर्शन निर्णायक रहा और उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’, जबकि अमृतपाल सिंह को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ घोषित किया गया।
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर: जंग हो या आपदा, रेलवेमैन हमेशा सबसे आगे खड़ा मिला, बॉर्डर तक गोला-बारूद पहुंचाने को तैयार
एयर मार्शल पीके घोष ने विजेता टीम को पदक व ट्रॉफी प्रदान की
समारोह में वायुसेना के प्रशासनिक अधिकारी प्रभारी एयर मार्शल पीके घोष ने विजेता टीम को पदक व ट्रॉफी प्रदान की। विजेताओं को ₹3,00,000/- और उपविजेताओं को ₹2,00,000/- की नकद राशि भेंट की गई। कार्यक्रम में भारत सहित दो अन्य देशों की वायु सेना हॉकी टीमें भी शामिल रहीं, कुल 12 टीमों ने भाग लिया।
इस टूर्नामेंट का नाम मार्शल अर्जन सिंह डीएफसी के नाम पर रखा गया है, जो भारतीय वायुसेना के प्रथम और एकमात्र मार्शल रहे। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर यह आयोजन वायुयोद्धाओं और खिलाड़ियों में जोश भरता है।
ये भी पढ़ें: 12k की कीमत में All राउंडर फ़ोन बनकर मार्केट में सुपर कैमरा क्वालिटी के साथ Launch हुआ Poco M7 Pro फ़ोन
9 वर्षों से लगातार खेल रहा है अतुलदीप
अतुलदीप पिछले 9 वर्षों से लगातार पूर्वोत्तर रेलवे व उत्तर प्रदेश हॉकी टीम की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं और एक के बाद एक पदक जीतकर रेलवे परिवार को गौरवान्वित कर रहे हैं।
रेलवे मंडल के अधिकारी एवं सहकर्मियों ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Author Profile

Latest entries
देशMay 15, 2026क्या आपका बच्चा भी मोबाइल देखकर खाना खाता है? AIIMS रिपोर्ट ने चौंकाया
क़ृषिMay 15, 2026फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराया तो अटक सकता है सरकारी योजना का लाभ
छपराMay 14, 2026सारण में एक बार फिर हुआ बड़ा सड़का दुघर्टना, टेंपो-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत
छपराMay 13, 2026छपरा शहर का होगा ऐतिहासिक विस्तार, 227 राजस्व गांवों को किया जायेगा शामिल



