भक्तों के साथ ही हनुमान जी ने भी किए रामलला के दर्शन, सुरक्षाकर्मी भी हो गए हैरान

अयोध्या। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा बड़े धुमधाम से की गई। जिसका उत्साह पूरे देश में देखने को मिला। 500 साल के इंतजार के बाद प्रभु श्रीराम अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हुए। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार को भारी संख्या में भक्त प्रभु राम के दर्शन के लिए राम मंदिर पहुंचे।
इस बीच एक ऐसी घटना हुई जिसे देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, शाम की आरती से ठीक पहले गर्भग्रह में प्रभु राम की मूर्ति के पास एक बंदर पहुंच गया। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन बाद, शाम को एक दिलचस्प वाकया सामने आया। एक बंदर मंदिर के गर्भगृह में घुस गया। शाम लगभग 5:50 बजे बंदर आंतरिक गर्भगृह में दक्षिणी द्वार से गया और भगवान राम की मूर्ति के पास पहुंचा।
श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट ने कहा कि बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी, शुरू में घबरा गए और बंदर की ओर दौड़े, उन्हें डर था कि यह मूर्ति को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन ऐसा कुछ नही हुआ बंदर ने कोई व्यवधान उत्पन्न करने के बजाय उत्तरी द्वार की ओर जाने से गर्भगृह को पार कर गया।
बंदर पूर्व की ओर मुड़ गया और पूर्वी द्वार से शांतिपूर्वक बाहर निकल गया। सुरक्षाकर्मी कहते हैं कि हमारे लिए यह ऐसा है जैसे हनुमान जी स्वयं रामलला के दर्शन करने आए हों। ये जानकारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने एक्स पर पोस्ट की।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



