सभी रक्तदाता है सही मायने में समाज के नायक: डॉ चंद्रेश्वर सिंह
छपरा: रक्तदाता ही सही मायने में समाज के नायक हैं जो वैसे लोगों की जान बचाते हैं जिन्हें खून की आवश्यकता होती है।उक्त बातें रेड क्रॉस सोसाइटी सारण के चेयरमैन सह डी०आई०ओ ने सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शनिवार को कही। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के कई आयाम है
लेकिन रक्तदान न केवल समाज सेवा है बल्कि सबसे बड़ा दान है।रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य अमन राज ने कहा की रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से अस्पताल में पर्याप्त ब्लड की उपलब्धता सुनिश्चित करने में काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसमें रेड क्रॉस सोसाइटी के युवा इकाई का अहम योगदान है।
वहीं युवा इकाई के प्रभारी भुनेश्वर कुमार ने कहा कि रक्तदान करने से न केवल हम लोगों की जान बचाने में अपना योगदान करते है बल्कि उस व्यक्ति के साथ खून का रिश्ता जोड़ लेते है।रक्तदान करने वाले में भुनेश्वर कुमार,राहुल प्रजापति, ऋतिक राज,सूरज चौधरी,विकास कुमार,सूरज गुप्ता अन्य ने रक्तदान किया।रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में रेड क्रॉस युवा इकाई के सदस्य प्रणव,पीयूष कुमार का महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 11, 2026करियर – शिक्षामहिला शिक्षकों से बदसलूकी की तो खैर नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई; हर दफ्तर में बनेगी शिकायत समिति
- November 11, 2026Railway Updateछठ पर छपरा जंक्शन में नहीं लगेगा यात्रियों का रेला! प्लेटफॉर्म-8 पर बढ़ेंगी सुविधाएं, सेकेंड एंट्री का प्रतीक्षालय जल्द खुलेगा
- November 11, 2026Railway Updateछठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे की सौगात, छपरा-टाटानगर के बीच चलेगी दो जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेन
- November 9, 2026बिहारउपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला: ट्रैक्टर चोरी पर 3.75 लाख, क्षतिग्रस्त मकान पर 6.51 लाख मुआवजा



