दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल डीएम ने किया वितरित

छपरा जिलाधिकारी राजेश मीणा के द्वारा आज बुनियाद केन्द्र छपरा के परिसर में समाज कल्याण विभाग, बिहार, पटना द्वारा संचालित मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना (सबल) अंतर्गत 45 निःशक्त दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल वितरित किया गया। बैट्री चालित ट्राईसाइकिल पाकर सभी दिव्यांजन काफी प्रसन्न थे उन्होंने सरकार की इस योजना की बड़ी प्रशंसा की।
इस अवसर पर उपस्थित सभी दिव्यांजनों को जिलाधिकारी के द्वारा सरकार की इस योजना के उदेश्यों की विस्तृत जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस योजना के अंतर्गत राज्य के दिव्यांग नागरिकों को शिक्षा, रोजगार एवं वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। दिव्यांगजन अपनी दिव्यांगता के कारण दूसरे पर निर्भर होते है। इन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए ही यह योजना माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लायी गयी है।
अब बैट्री चालित ट्राईसाइकिल के माध्यम से बच्चे अपने विद्यालय जाकर पढ़ाई कर सकेंगे एवं अन्य दिव्यांगजन इससे माध्यम से व्यवसाय आदि कर अपना जीवन यापन कर सकते है। उपस्थित सभी दिव्यांगजनों से जिलाधिकारी महोदय के द्वारा कहा गया कि बैट्री चालित ट्राईसाइकिल का सही उपयोग कर आप अपने जीवन में खुशहाली ला सकते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 27, 2026सारण में मछलियों के मातृत्व काल की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, 15 अगस्त तक शिकारमाही पर रोक
बिहारJune 27, 2026बिहार में मात्र 1 रूपये में 40 एकड़ जमीन देगी सरकार, निवेशकों के लिए खुला खजाना
नौकरीJune 27, 2026Bihar Fishery Assistant Recruitment: बिहार में मछली उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी, 2,000 पंचायतों में तैनात होंगे मत्स्य सहायक
क्राइमJune 24, 2026Bharat Tiwari: भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में बड़ा फैसला, रिटायर्ड हाईकोर्ट जज करेंगे जांच







