जयंती पर याद किए गए दिगवंत पत्रकार गुड्डू राय

निर्भीक व निडर होकर पत्रकारिता करते थे गुड्डू राय: सोनू
छपरा। जिले के रिविलगंज प्रखंड के समसुद्दीनपुर गांव निवासी व जिले के वरिष्ठ पत्रकार व संजीवनी समाचार के संपादक स्व गुड्डू राय की जयंती श्रद्धा पूर्वक उनके गांव में मनाया गया। जयंती पर उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी । इस मौके पर रिविलगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतनिधि मुकेश कुमार यादव उर्फ सोनू ने कहा कि पत्रकार गुड्डू राय एक संघर्षशील व्यक्ति थे।

उन्होंने कहा कि गुड्डू राय कड़ी मेहनती के साथ साथ निर्भीक निडर होकर पत्रकारिता करते थे।इसका नतीजा था कि पत्रकारिता के क्षेत्र में एक अलग रूप में जाने जाते थे। मेहनत के बदौलत उन्होंने अपने आप को ग्रामीण क्षेत्र के होने के बावजूद जिला स्तर पर उनका नाम था। हमेशा उनको याद किया जाएगा।
मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मुकेश कुमार सोनू,पार्षद दिनेश राय, जयप्रकाश चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि रामबाबू राय, आसिफ खान, संतोष कुमार सिंह, मनोज चौधरी, अजय कुमार, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि विजयशंकर सिंह, समाजसेवी जयपाल दास सुनील कुमार यादव, पिंटू राय, धनपत कुमार सोनू कुमार, सुपन राय, कुशी राय, समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 13, 2026क्राइमChhapra Crime News: रात में घरों की रेकी, नंबर प्लेट बदलकर देते थे वारदात को अंजाम, लाखों के जेवर के साथ दो गिरफ्तार
- August 13, 2026करियर – शिक्षाBihar Police Exam: सारण में सिपाही भर्ती परीक्षा में लापरवाही पर 6 वीक्षक निलंबित, फ्रिस्किंग में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी
- August 13, 2026क्राइमSaran Court News: सारण में हत्या के प्रयास के दोषी को 10 साल जेल, 25 हजार का अर्थदंड
- August 12, 2026छपरासारण के तीन थानों में नये SHO की पोस्टिंग, SSP ने सौंपी नए अफसरों को कमान



