रिविलगंज में पर्व मुहर्रम के मौके पर हय्यात फाउंडेशन ट्रस्ट ने किया लंगर व शरबत, पानी का इंतजाम

रिविलगंज (सारण)।रिविलगंज में चलने वाली सामाजिक संस्था हय्यात फाउंडेशन ट्रस्ट ने पर्व मुहर्रम के आखिरी दिन जुलूस में शामिल तथा आम जनमानस के लिए लंगर व शरबत, पानी का इंतजाम किया इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा मुहर्रम को लेकर जुलूस में आए लोगों तथा राहगीरों के बीच खीचड़ा व शरबत, पानी का वितरण किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व वार्ड नं० 14 के पार्षद प्रतिनिधि आसिफ खान ने कहा कि इसी मुहर्रम की दसवीं तारीख को कर्बला के मैदान में हक़ और इंसाफ की लड़ाई लड़ते ईमाम हुसैन और उनके साथी शहीद हुए थे
और इस्लाम का परचम लहराते हुए इस बात का संदेश दिए थे कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन प्रजाति नहीं, वहीं इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष नेहाल खान ने कहा कि आज कर्बला में ईमाम हुसैन और एवं उनके अन्य शहीद साथियों की याद में ट्रस्ट के द्वारा लंगर व शरबत, पानी तकसीम किया गया है। इस मौके पर ट्रस्ट के सहयोग रोजादिन खान, अमन खान, इरसाद खान, सैफ खान, इमरान खान, साजिद पठान, समीम साह, सलामुद्दीन खान, सूफियान खान, आकिब खान आदि उपस्थित होकर लोगों की सेवा में तत्परता के साथ लगे रहे।i
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 5, 2026अब छपरा में निखरेगी कला की नई पीढ़ी, आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में मुफ्त प्रशिक्षण
छपराJune 5, 2026Chhapra Road Development: सारण DM ने ग्राउंड विजिट कर खैरा-बिन टोलिया सड़क निर्माण कार्य का लिया हिसाब
छपराJune 5, 2026छपरा बाईपास 6 लेन निर्माण में नहीं होगी देरी, जमीन मालिकों को जल्द मिलेगा मुआवजा
छपराJune 5, 2026सारण के 147 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर एक साल तक रोक, सैटेलाइट टाउनशिप पर कानूनी संकट







