छपरा

सारण में जमीन मुआवजा भुगतान को लेकर बड़ा फैसला, इन जगहों पर लगेगा विशेष कैंप

24 व 26 दिसंबर को विभिन्न परियोजनाओं के लिए विशेष शिविर

छपरा। सारण जिले में संचालित विभिन्न सड़क एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया को तेज करने तथा भूधारी रैयतों को शीघ्र मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 24 दिसंबर एवं 26 दिसंबर 2025 को जिले के विभिन्न अंचलों और मौजों में विशेष मुआवजा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इन शिविरों के माध्यम से रैयतों से संबंधित भूमि दस्तावेज प्राप्त कर उनकी जांच, त्रुटि निराकरण एवं मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया को गति दी जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित रैयतों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित कैंप स्थल पर उपस्थित होकर आवश्यक कागजात जमा कराएं, ताकि भुगतान प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो।

 आयोजित होने वाले विशेष शिविरों का विवरण

 गड़खा बाईपास परियोजना (अंचल – गड़खा)

मौजाकैंप स्थलतिथिसमय
महम्मदपुरपंचायत भवन, महम्मदपुर24 दिसंबर 202511 AM – 4 PM
मीठेपुरपंचायत भवन, मीठेपुर26 दिसंबर 202511 AM – 4 PM

अमनौर बाईपास परियोजना (अंचल – मढ़ौरा)

मौजाकैंप स्थलतिथिसमय
विशुनपुरा जगदीशभगवती मंदिर24 दिसंबर 202511 AM – 4 PM
जमालपुरहनुमान मंदिर, नरौनी टोला26 दिसंबर 202511 AM – 4 PM

अमनौर बाईपास परियोजना (अंचल – अमनौर)

मौजाकैंप स्थलतिथिसमय
अमनौर अगुआनMVRDE कॉलेज, अमनौर24 दिसंबर 202511 AM – 4 PM
खोरीपाकर गोविन्दMVRDE कॉलेज, अमनौर26 दिसंबर 202511 AM – 4 PM

अमनौर बाईपास परियोजना (अंचल – तरैया)

मौजाकैंप स्थलतिथिसमय
नारायणपुरपंचायत भवन, नारायणपुर24 दिसंबर 202511 AM – 4 PM

परसा बाईपास परियोजना (अंचल – परसा)

मौजाकैंप स्थलतिथिसमय
चांदपुराब्रह्म स्थान, चांदपुरा24 दिसंबर 202511 AM – 4 PM
सगुनीपंचायत भवन, सगुनी26 दिसंबर 202511 AM – 4 PM

139 W भारतमाला परियोजना (बाकरपुर–मानिकपुर)

अंचल – सोनपुर

मौजाकैंप स्थलतिथिसमय
शिकारपुरमध्य विद्यालय, खड़ियाडीह24 दिसंबर 202511 AM – 4 PM

 जेपी सेतु के समानांतर 6 लेन दीघा पुल परियोजना

अंचल – सोनपुर

मौजाकैंप स्थलतिथिसमय
गंगाजलमध्य विद्यालय, जहांगीरपुर26 दिसंबर 202511 AM – 4 PM

शेरपुर–दिघवारा रिंग रोड परियोजना

अंचल – दिघवारा

मौजाकैंप स्थलतिथिसमय
मीरपुर भुआलजय गोविंद सिंह उच्च विद्यालय, दिघवारा24 दिसंबर 202511 AM – 4 PM
सैदपुर दिघवाराजय गोविंद सिंह उच्च विद्यालय, दिघवारा26 दिसंबर 202511 AM – 4 PM

राम–जानकी पथ परियोजना

अंचल – मशरख

मौजाकैंप स्थलतिथिसमय
बनसोहीबुनियादी विद्यालय, बनसोही24 दिसंबर 202511 AM – 4 PM
दुमदुमामध्य विद्यालय, दुमदुमा (शिव मंदिर के पास)26 दिसंबर 202511 AM – 4 PM

 प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित भूधारी रैयतों से अपील की है कि वे अपनी भूमि से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित कैंप में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों, ताकि मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके और जिले की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को बिना बाधा आगे बढ़ाया जा सके।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button