छपरा में ट्रक से कुचल कर बाइक सवार चौकीदार की मौत

छपरा। इंटर परीक्षा की ड्यूटी करने जा रहे चौकीदार की अनियंत्रित ट्रक से कुचल कर दर्दनाक मौत हो गयी। घटना जिले के कोपा थाना क्षेत्र के कोपा मुख्य बजार छपरा सिवान मुख्य मार्ग की है। शनिवार की सुबह मांझी थाना में कार्यरत चौकीदार इंटर परीक्षा की ड्यूटी करने जा रहे थे तभी अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार चौकीदार को कुचल दिया जिससे मौके ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के मरहा पंचायत के आलियासपुर गांव निवासी चंद्रमा मांझी के पुत्र प्रह्लाद मांझी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार चौकीदार बाइक से इंटर परीक्षा की ड्यूटी करने जा रहे थे तभी अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सुचना के बाद मौके पर पहुंची कोपा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर छपरा सदर अस्पताल में पोसमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया.
जिसके बाद शव को मांझी थाना में ले जाया गया जहाँ सभी ने नम आँखो से अंतिम दर्शन की. इसकी सुचना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। लोंगो ने बताया की प्रह्लाद मांझी बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे और अपने काम को ईमानदारी और निष्ठा से करते थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 3, 2026अब 4 लाख सालाना आय वाले भी ले सकेंगे 5 लाख तक चिकित्सा सहायता
छपराJune 3, 2026वर्दी वाला देवदूत!दिन हो या रात, दुर्घटना की सूचना मिलते ही दौड़ पड़ते हैं SHO अश्विनी तिवारी
छपराJune 3, 2026सारण के मांझी में बनेगा अटल स्मृति पार्क! सासंद सिग्रीवाल ने रेलवे से की मांग
Railway UpdateJune 3, 2026छपरा-बलिया से पटना के लिए चलेगी DMU-Memu ट्रेन, सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने की मांग







