डीएम -एसपी ने सभी विधान सभा हेतु चयनित व्रजगृह एवम् मतगणना केंद्र का अंतिम तैयारियों का लिया जायजा
छपरा : जिलाधिकारी सारण अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला द्वारा शनिवार को संयुक्त रूप से जिला स्तरीय पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारी एवं भवन प्रमंडल, लोक स्वास्थ्य, प्रमंडल पुल निर्माण निगम के अभियंताओं के साथ लोकसभा आम चुनाव, 2024 के परिप्रेक्ष्य में बाजार समिति, छपरा का स्थलीय निरीक्षण कर डिस्पैच केंद्र, सभी विधान सभा हेतु चयनित व्रजगृह एवम् मतगणना केंद्र, मीडिया केंद्र, अर्द्धसैनिक बलों के आवासन स्थल में निर्माण कार्य संबंधी चल रहे अंतिम तैयारियों का जायजा लिया गया।जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों तथा अभियंताओं को निर्माण,मरम्मति संबंधी सभी कार्य आज ही शत प्रतिशत संपन्न करने का निदेश दिया।
डीएम -एसपी द्वारा मढ़ौरा एवं अमनौर के पोलिंग पार्टी की संयुक्त ब्रीफ़िंग की गईं
छपरा जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला द्वारा शनिवार को आईटीआई मढ़ौरा में अमनौर एवं मढ़ौरा विधानसभा के पोलिंग पार्टी की संयुक्त ब्रीफ़िंग की गई। आज पोलिंग पार्टी का मिलान किया गया है, रविवार को पोलिंग पार्टी को संबंधित मतदान केन्द्रों के लिये ईवीएम एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों के साथ डिस्पैच किया जायेगा। इस अवसर पर नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 28, 2026क्राइमCrime News Chhapra: सारण में शौच करने गए युवक को चाकू मारकर किया घायल, जाँच में जुटी पुलिस
- October 28, 2026बिहारअब घर बैठे मिलेगी 118 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री, बिहार में 77.80 लाख दस्तावेज अपलोड
- October 28, 2026छपरासारण में अब होगी सिटी एसपी की तैनाती, बिहार कैबिनेट ने नए पद सृजन को दी मंजूरी
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा



