सारण में दो बच्चों के साथ विवाहिता महिला गायब, मायके वालों ने हत्या करने का लगाया आरोप

सारण मशरक थाना क्षेत्र के सिकटी देवण गोढ़ना गांव में विवाहिता महिला के साथ दो बच्चों का अपहरण कर हत्या करने का आरोप मायके वालों के द्वारा लगाया गया है। वही मामले में थाना पुलिस ने गांव पहुंच सीओ रविशंकर पांडेय की मौजूदगी में बंद मकान का ताला खुलवा मकान के अंदर की तलाशी ली। वहीं थाना पुलिस ने विवाहिता महिला के मायके वालों की तरफ से दिए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। दर्ज प्राथमिकी में मशरक थाना क्षेत्र के पदुमपुर गांव निवासी पंचानंद सिंह पिता स्व राजनायण सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी पुजा कुमारी पिता रामनरेश सिंह की शादी सिकटी देवण गोढ़ना गांव निवासी शंभूनाथ सिंह के पुत्र बसंत कुमार सिंह से वर्ष 2018 में हुई थी।
वही उसके ससुराल वाले दहेज़ में बुलेट बाइक के लिए बराबर परेशान करते रहते थे और मारपीट भी करते थे जिसमें उनके द्वारा कई बार पंचायती भी की गई है। भतीजी के द्वारा फोन कर बताया गया है उसके छोटे बच्चे का पांव दुध से जल गया है जब उसके गांव पहुंच देखें कि मकान का दरवाजा बंद हैं उसमें ताला लटका हैं और सभी परिवार के लोग गायब है और सभी का मोबाईल बंद हैं। वही मामले में परिजनों ने बताया गया है
कि दीपक कुमार सिंह सहित आधे दर्जन लोगों ने विवाहिता को दोनों बच्चों के साथ हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया है । वही उन लोगों के द्वारा पहले भी बुलेट बाइक नही देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। मामले में थाना पुलिस प्राथमिक दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 5, 2026सारण के 147 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर एक साल तक रोक, सैटेलाइट टाउनशिप पर कानूनी संकट
क्राइमJune 5, 2026Saran Crime News: सारण में बेखौफ बदमाशों का तांडव, चोरी का विरोध करने पर युवक को मारी गोली
छपराJune 4, 2026सारण में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती के खिलाफ FIR दर्ज, 5 घंटे की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने बचाई जान
छपराJune 4, 2026सारण में अंतरजिला पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी सलाखों के पीछे







