छपरा के VIP स्कूल में आईजी जयप्रकाश सिंह ने छात्र-छात्राओं को दिया सफलता का टिप्स

छपरा। विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शिमला के आईजी आईपीएस अधिकारी जय प्रकाश सिंह ने छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया। इससे पहले संस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रखंड प्रमुख विपिन कुमार सिंह ने स्वागत अंगवस्त्र और बुके देकर किया। आईजी ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अपने कर्म और लक्ष्य के प्रति दृढसंकल्पित रहना अति आवश्यक है। विद्यार्थियों में परीक्षा का दबाव कम करने तथा बेहतरीन योग्यता प्राप्त करने के उद्देश्य से सभी छात्र-छात्राओं को अभिप्रेरित और मार्गदर्शित करते हुए कहा कि अध्ययन के प्रति रोचकता और जूनून का होना चाहिए।
परीक्षा के दौरान होने वाली समस्या के समाधान
उन्होंने यह भी बताया कि हमारी रूचि अधिकांशतः नकारात्मक तथ्य में ही होती है, परन्तु इसके विपरीत हमें वही रूचि उन तथ्य में लानी होंगी जिसपर हमारा उज्जवल भविष्य टीका हुआ है। उन्होंने 10वी बोर्ड, 12वी तथा आईआईटी जी नीट आदि की सफलतम तैयारी कैसे करें, इस तथ्य पर भी बच्चो के साथ चर्चा की तथा परीक्षा के दौरान होने वाले समस्या समाधान हेतु भी विचार-विमर्श किया।
उन्होंने विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस संस्थान के बच्चों का प्रयास काबिले तारीफ़ है। विद्यालय के बच्चो ने भी आईजी के महत्वपूर्ण तथ्यो का अवलोकन करते हुए अपने मनत्वयों को उनके समक्ष रखा। उनके प्रेरणादायी बातों ने सभी विद्यार्थियों को आकर्षित कर उनमे एक नया जूनून पैदा कर दिया। सभी में ख़ुशी का माहौल कायम हो गया।।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने
करियर – शिक्षाApril 11, 2026BPSC Exam: सारण में 31 केंद्रों पर होगी AEDO की परीक्षा, जैमर-सीसीटीवी से होगी सख्त निगरानी
बिहारApril 11, 2026अब सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, 24 घंटे में मिलेगा डेथ सर्टिफिकेट
Railway UpdateApril 11, 2026अब AI करेगा रेलवे ट्रैक की निगरानी, लगेंगे नए कॉम्पोजिट स्लीपर







