सारण के एनसीसी कैडेट ऋतिक कुमार नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में होंगे शामिल

छपरा। जेएम उच्च विद्यालय रायपुर के एनसीसी कैंडिडेट गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी गांव निवासी सुबोध राय का पुत्र ऋतिक कुमार का चयन नई दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस कैंप के लिए हुआ इसकी जानकारी मिलते ही रायपुर हाई स्कूल के शिक्षक कर्मचारी और छात्र छात्रों तथा एनसीसी के कैडेट्स में खुशी की लहर दौड़ गई।
एनसीसी फस्ट ऑफिसर राकेश कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक विजयेंद्र कुमार साह ने बताया कि उच्चविद्यालय के लिए यह गर्व का पल है।राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नई दिल्ली में आयोजित रिपब्लिक डे परेड में पूरे 17 निदेशालय शामिल होंगे।
राजपथ परेड, पीएम रैली, संस्कृति कार्यक्रम आयोजित होंगे। रीतिक कुमार के चयन के विद्यालय के साथ-साथ 7 बिहार बटालियन छपरा सारण के लिए महत्वपूर्ण में योगदान रहा है।गड़खा अलोनी निवासी रितिक के चयन से विद्यालय सहित क्षेत्र व गांव में खुशी का माहौल है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



