दहशरा में छपरा से कोलकाता जाना हुआ आसान, गोरखपुर से सियालदह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 03131/03132 सियालदह-गोरखपुर-सियालदह विशेष गाड़ी का संचलन सियालदह से 05, 07, 12, 14, 19, 21, 26, 28 अक्टूबर तथा 02, 04, 09, 11, 16, 18, 23, 25 एवं 30 नवम्बर, 2024 को तथा गोरखपुर से 06, 08, 13, 15, 20, 22, 27, 29 अक्टूबर, 03, 05, 10, 12, 17, 19, 24, 26 तथा 01 दिसम्बर, 2024 को 17 फेरों के लिए किया जायेगा।
सियालदह से पटना छपरा के रास्ते चलेगी :
गाड़ी सं-03131 सियालदह-गोरखपुर विशेष गाड़ी सियालदह से 18.15 बजे प्रस्थान कर बर्धमान से 20.05 बजे, दुर्गापुर से 20.57 बजे, आसनसोल से 21.35 बजे, चितरंजन से 22.05 बजे, मधुपुर से 22.42 बजे, जसीडीह से 23.17 बजे, झाझा से 23.55 बजे, दूसरे दिन किऊल से 00.52 बजे, मोकामा से 01.27 बजे, बख्तियारपुर से 02.00 बजे, पटना से 03.35 बजे, पाटलिपुत्र से 04.10 बजे, छपरा से 06.30 बजे, सीवान से 07.15 बजे तथा देवरिया सदर से 08.22 बजे छूटकर गोरखपुर 10.10 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में गाड़ी सं-03132 गोरखपुर-सियालदह विशेष गाड़ी गोरखपुर से 11.30 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 13.25 बजे, सीवान से 14.40 बजे, छपरा से 16.05 बजे, पाटलिपुत्र से 19.25 बजे, पटना से 20.05 बजे, बख्तियारपुर से 20.55 बजे, मोकामा से 21.38 बजे, किऊल से 22.12 बजे, झाझा से 23.55 बजे, दूसरे दिन जसीडीह से 00.30 बजे, मधुपुर से 01.00 बजे, चितरंजन से 01.42 बजे, आसनसोल से 02.27 बजे, दुर्गापुर से 03.07 बजे तथा बर्धमान से 04.12 बजे छूटकर सियालदह 06.25 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 16 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 26, 2026Railway UpdateRajdhani Express FSL Investigation: छपरा में राजधानी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश मामले में FSL की टीम ने की जांच
- July 25, 2026छपराChhapra Violent Protest: छपरा में हिंसक बवाल के बाद उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, सरकारी वाहन फूंका, 30 उपद्रवी हिरासत में
- July 25, 2026छपराछपरा-बलिया रेलखंड पर राजधानी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश? ट्रैक पर रखी मिली सिंटेक्स टंकी
- July 24, 2026छपरासारण में सुरक्षा का शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरे डीएम-एसएसपी, कानून तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी



