
छपरा। भारतीय रेलवे द्वारा स्टेशनों पर आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा एवं कम दर पर गुणवत्तायुक्त दवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्टेशनों के सर्कुलेटिंग क्षेत्रों और कॉन्कोर्स में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्र स्थापित किये जा रहे है। इसी क्रम में पूर्वाेत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के बनारस स्टेशन पर भी प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्र स्थापित किया गया है।
छपरा जंक्शन पर भी मिलेगी सुविधा :
वाराणसी मंडल के बनारस स्टेशन पर स्थापित प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्रों (पीएमबीजेके) से रेल यात्री प्रतिदिन सस्ती कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं और उपभोग की वस्तुएं (जनऔषधि उत्पाद) खरीदकर लाभान्वित हो रहे है। यात्रियों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के फलस्वरूप इस योजना को वाराणसी मंडल के देवरिया सदर, बलिया, छपरा तथा वाराणसी सिटी स्टेशनों पर भी खोलने हेतु चिन्हित किया गया है तथा इन स्टेशनों पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्र निर्माण का कार्य प्रगति पर है।
रेलवे स्टेशनों पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्र स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि यात्रियों को सस्ती कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं और उपभोग्य की वस्तुएं (जनऔषधि उत्पाद) उपलब्ध कराना, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों-आगंतुकों को जनऔषधि उत्पादों तक आसानी से पहुंच बनाना, सस्ती कीमतों पर दवाएँ उपलब्ध कराकर समाज के सभी वर्गों के कल्याण को बढ़ाना देना, रोजगार के नये अवसर पैदा कर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्र खोलने हेतु उद्यमियों को तैयार करना तथा भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस मिशन को बढ़ावा देना हैं।
सस्ती कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं असानी से होगी उपलब्ध:
इस योजना के माध्यम से स्टेशनों पर यात्रियों को सस्ती कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं असानी से उपलब्ध हो रही है जिससे भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस मिशन को बढ़ावा मिल रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



