Technology
अब BSNL का मन-पसंद मोबाइल नंबर ऑनलाइन बुकिंग करें, जानिए प्रक्रिया

टेक डेस्क। देश भर एक बार फिर टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड BSNL चर्चा है। JIO एयरटेल जैसी कम्पनियो के रिचार्ज प्लान महंगा होने के बाद से लगातार ग्राहकों का झुकाव BSNL के तरफ बढ़ रहा है। जिसकी वजह से बहुत सारे लोग बीएसएनएल का सिम कार्ड ले रहे हैं, क्योंकि बीएसएनएल के रिचार्ज प्लान सस्ते हैं. इसके अलावा, बीएसएनएल पूरे देश में धीरे-धीरे अपना 4G नेटवर्क भी शुरू कर रहा है. अब तक देश के 1000 से ज्यादा जगहों पर बीएसएनएल का 4G काम करने लगा है.
ऑनलाइन बुक कर सकते है मोबाइल नंबर :
अगर आप बीएसएनएल का नया सिम कार्ड लेना चाहते हैं, तो आप अपना मनपसंद मोबाइल नंबर चुन सकते हैं. अगर आप जानना चाहते हैं कि आप अपना पसंदीदा नंबर कैसे चुन सकते हैं, तो यहां आपको बता रहे हैं कि आप ऐसा कैसे कर सकते हैं.
जानिए क्या है प्रक्रिया :
- सबसे पहले अपने फोन में गूगल या किसी दूसरे सर्च इंजन पर जाकर “BSNL Choose Your Mobile Number” सर्च करें.
- इसके बाद आपको “cymn” लिंक पर क्लिक करना होगा.
- अब आपको साउथ, नॉर्थ, ईस्ट या वेस्ट में से अपने ज़ोन का चुनाव करना है और फिर अपने राज्य का चुनाव करें.
- बीएसएनएल आपको आपके पसंद के नंबर को सीरीज़, शुरुआती नंबर, अंतिम नंबर या नंबरों के योग के आधार पर खोजने की सुविधा देता है. आप “फैंसी नंबर” टैब पर क्लिक करके फैंसी नंबर भी देख सकते हैं.
- अपना पसंदीदा नंबर चुनने के बाद, “रिजर्व नंबर” टैब पर क्लिक करके उस नंबर को रिजर्व करें.
- नंबर रिजर्व करने के लिए अपने मौजूदा नंबर पर ओटीपी पाने के लिए उस नंबर को डालें.
- ओटीपी डालकर अपने पसंदीदा नंबर को रिजर्व करें.
- नंबर रिजर्व करने के बाद, आपको अपने पसंदीदा नंबर वाला बीएसएनएल सिम लेने के लिए नज़दीकी बीएसएनएल ऑफिस जाना होगा.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 27, 2026छपराChhapra NEET Protest Violence: छपरा में हुई उपद्रव मामले में 186 नामजद समेत 2500 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, 56 आरोपी भेजे गए जेल
- July 26, 2026Railway UpdateRajdhani Express FSL Investigation: छपरा में राजधानी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश मामले में FSL की टीम ने की जांच
- July 25, 2026छपराChhapra Violent Protest: छपरा में हिंसक बवाल के बाद उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, सरकारी वाहन फूंका, 30 उपद्रवी हिरासत में
- July 25, 2026छपराछपरा-बलिया रेलखंड पर राजधानी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश? ट्रैक पर रखी मिली सिंटेक्स टंकी



