बिना टिकट यात्रा करनेवालों के खिलाफ चलाया गया विशेष अभियान, 178 यात्री पकड़े गए

छपरा। वाराणसी मंडल के वाराणसी-छपरा रेल खण्ड को आधार बनाकर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान द्वारा मुख्य वाणिज्य निरीक्षक विष्णु चन्द मीणा , बेलाल अहमद एवं चल टिकट निरीक्षको की टीम के साथ सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान वाराणसी –छपरा रेल खण्ड पर चलने वाली लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस, ताप्तिगंगा एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, लिक्ष्वी एक्सप्रेस, छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस तथा गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनल-जयनगर पवन एक्सप्रेस आदि गाड़ियों में सघन टिकट चेकिंग की गई है।
अवैध वेंडरो पर भी हुई कार्रवाई:
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान द्वारा इन गाड़ियों में यात्री सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया साथ ही साथ अवैध वेंडर्स को भी पकड़कर नियमपूर्वक कार्यवाही भी की गई ।
178 रेल यात्रियों से जुर्माना :
इस टिकट जांच अभियान टीम वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के साथ 17 टिकट जाँच कर्मचारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल केजवानों के सहयोग से सघन टिकट जांच किया गया और बिना टिकट यात्रा करने वाले-178 एवं अनियमित टिकट पर बयालीस हजार एक सौ पचास रूपये) जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ा दिया गया ।
सघन टिकट जाँच अभियान के दौरान इस खण्ड के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लम्बी कतार लग गई थी । वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक शेख रहमान ने आम यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपनी यात्रा के दौरान स्टेशन अथवा ट्रेनों में साफ-सफाई का ध्यान देवें और उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 3, 2026छपराथाने में सजी शादी की महफिल: प्रेमी-प्रेमिका ने लिए सात फेरे, पुलिसकर्मी और जनप्रतिनिधि बने गवाह
- July 2, 2026बिहारअब बिहार में बिना NOC प्रैक्टिस करेंगे दूसरे राज्यों के डॉक्टर, स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव
- July 2, 2026बिहारToll Tax on State Highway: अब बिहार में NH के तर्ज पर स्टेट हाईवे पर भी देना होगा टॉल टैक्स
- July 1, 2026छपरासारण में गंगा कटाव पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 40 मशीनों और 500 मजदूरों के साथ युद्धस्तर पर होगा काम



