अब छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल समेत 6 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ायी जाएगी कोच की संख्या

छपरा। ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। कई ट्रेनों में अब कोच की संख्या बढ़ायी जाएगी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 06 जोड़ी ट्रेनों में साधारण द्वितीय श्रेणी के कोच बढ़ाये जायेंगे। परिणाम स्वरूप इन गाड़ियों के रेक संरचना में परिवर्तन किया जायेगा।
– 11071/11072 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 15 नवम्बर, 2024 से तथा बलिया से 17 नवम्बर, 2024 से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01 कोच के स्थान पर साधारण द्वितीय श्रेणी का 01 कोच लगाये जाने के साथ संषोधित रेक संरचना के अनुसार एल.एस.एल.आर.डी. का 01, जनरेटर सह लगेज यान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा शयनयान श्रेणी के 09 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
– 11069/11060 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 23 नवम्बर, 2024 से तथा छपरा से 25 नवम्बर, 2024 से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01 कोच के स्थान पर साधारण द्वितीय श्रेणी का 01 कोच लगाये जाने के साथ संषोधित रेक संरचना के अनुसार एल.एस.एल.आर.डी. का 01, जनरेटर सह लगेज यान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा शयनयान श्रेणी के 09 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
– 11055/11056 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 24 नवम्बर, 2024 से तथा गोरखपुर से 26 नवम्बर, 2024 से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01 कोच के स्थान पर साधारण द्वितीय श्रेणी का 01 कोच लगाये जाने के साथ संषोधित रेक संरचना के अनुसार एल.एस.एल.आर.डी. का 01, जनरेटर सह लगेज यान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा शयनयान श्रेणी के 09 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
– 12167/12168 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 20 नवम्बर, 2024 से तथा बनारस से 22 नवम्बर, 2024 से वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच एवं शयनयान श्रेणी के 01 कोच के स्थान पर साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 कोच लगाये जाने के साथ संषोधित रेक संरचना के अनुसार एल.एस.एल.आर.डी. का 01, जनरेटर सह लगेज यान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 07, पेन्ट्रीकार का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
– 11081/11082 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 13 नवम्बर, 2024 से तथा गोरखपुर से 15 नवम्बर, 2024 से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01 कोच के स्थान पर साधारण द्वितीय श्रेणी का 01 कोच लगाये जाने के साथ संषोधित रेक संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा शयनयान श्रेणी के 09 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
– 12165/12166 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 15 नवम्बर, 2024 से तथा गोरखपुर से 16 नवम्बर, 2024 से शयनयान श्रेणी के 01 कोच के स्थान पर साधारण द्वितीय श्रेणी का 01 कोच लगाये जाने के साथ संषोधित रेक संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा शयनयान श्रेणी के 07 तथा पेन्ट्रीकार के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



