अब सारण में कक्षा 6 से 12वीं तक छात्र-छात्राओं को संवर्धन कीट

छपरा। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा छह से 12वीं के छात्रों को शिक्षा संवर्धन किट देने का निर्णय लिया गया है। यह किट उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा, जिनका आधार ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड है।
वितरित किट की जानकारी विद्यार्थियों के आधार नंबर के साथ भौतिक रूप से पंजी में भी संधारित कर विद्यालय में सुरक्षित रखी जाएगी। छात्रों तक किट पहुंचाने के लिए विभाग ने गूगल ट्रैकर विकसित किया है। जिलावार किट वितरण का अपडेट अपलोड करना अनिवार्य होगा।
बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से डीइओ को बच्चों तक किट पहुंचाने का जिम्मा दिया गया है। कक्षा छह से आठवीं के बच्चों को किट में इंस्ट्रूमेंट बावस, नोटबुक, मिनी डिक्शनरी, कर्सिव राइटिंग बुक, पांच पेन और स्कूल बैग दिए जाएंगे। स्कूलों को दिए गए शिक्षा संवर्धन किट से पढ़ाई हो रही या नहीं, इसका निरीक्षण स्कूल के एचएम करेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 5, 2026अब छपरा में निखरेगी कला की नई पीढ़ी, आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में मुफ्त प्रशिक्षण
छपराJune 5, 2026Chhapra Road Development: सारण DM ने ग्राउंड विजिट कर खैरा-बिन टोलिया सड़क निर्माण कार्य का लिया हिसाब
छपराJune 5, 2026छपरा बाईपास 6 लेन निर्माण में नहीं होगी देरी, जमीन मालिकों को जल्द मिलेगा मुआवजा
छपराJune 5, 2026सारण के 147 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर एक साल तक रोक, सैटेलाइट टाउनशिप पर कानूनी संकट







