छपरा में विवाह भवनों में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक, विशेष वाहन से कचरा का होगा उठाव

छपरा। छपरा नगर निगम के महापौर व नगर आयुक्त की संयुक्त अध्यक्षता मे व्यवसाई संघ एवं विवाह भवन के संघ के साथ स्वछता के तहत अहम बैठक आयोजित की गयी।
बैठक मे महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता के द्वारा स्वछता के तहत एकल यूज प्लास्टिक पर चर्चा की गई,जिसमे सभी विवाह भवनो के मालिकों को कहा गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने हेतु प्रेरित एवं विवाह को शादी मे सिंगल यूज प्लास्टिक को यूज नहीं करने के लिए बोला गया.शहर के साफ रखने मे सहयोग किया गया. वेस्ट कचड़ा के उठाव के लिए नगर निगम के द्वारा वाहन से कचड़ा उठाव किया जायेगा.
स्वछता रैंकिंग मे सुधार के लिए शहर के व्यवसाई एवं विवाह मालिकों को सहयोग देने हेतु बात कही गई. विवाह से वेस्ट कचड़ा निकलता है, उसके लिए एक ही समय मे कचड़ा का निस्तारण कराने के लिए नगर निगम तत्पर रहेगा. होटल, विवाह भवन से निकलने वाले वेस्ट को नगर निगम के स्पेशल वाहन रूट वाइज चलाकर कलेक्ट किया जायेगा.
स्पेरों एजेंसी के द्वारा कमर्शियल टैक्स के सम्बन्ध मे विवाह मालिकों से कहा गया. इस बार शहर के साफ सफाई को उत्कृष्ट करने एवं स्वछता रैंकिंग मे अच्छे अंक लाने के लिए सभी तरह के प्रयास किया जा रहा है.
बैठक मे व्यवसाई संघ के सचिव पवन कुमार अग्रवाल,विवाह भवन से राजेश फैशन जन्नत पैलेस,सुमन कुमार सिलसिला पैलेस, अरुण कुमार, हीरा पैलेस, सुधीर कुमार विरासत पैलेस, रणजीत कुमार उत्सव वाटिका, अशोक कुमार, नूतन विवाह, कुंदन कुमार, होटल सेंटर पॉइंट, वसीम राजा, राजा पैलेस, नीरज कुमार, वृन्दावन पैलेस, मनु रंजन, वैभव पैलेस, मोहन प्रसाद, मोहन पैलेस, प्रमोद कुमार, दुर्गा पैलेस, नगर निगम से स्वछता पदाधिकारी संजीव कुमार मिश्रा, सुमित कुमार,सिटी मैनेजर वेद प्रकाश वर्णवाल, एवं कंचन यादव उपस्थित थे.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 13, 2026Chhapra Rojagar Mela: छपरा में फील्ड ऑफिसर के 60 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
क्राइमApril 13, 2026सारण में मोबाइल से खुला हथियारों राज, पुलिस ने 2 पिस्टल और 25 कारतूस के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार दबोचा
क्राइमApril 13, 2026सारण बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, फर्जी चालान से अवैध खनन का खेल बेनकाब
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार







