सारण में दहेज़ के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या

छपरा। जिले के पनापुर थाना अंतर्गत धनौती गांव में दहेज लोलुप ससुराल वालों के द्वारा विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई. इस घटना की सूचना के बाद परिवार वाले घर छोड़कर फरार हैं. मृत महिला पनापुर थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी मुन्ना सिंह की पत्नी प्रीति देवी बताई गई है. उसका शव घर के प्रथम वाले पर कमरे से बरामद किया गया है. उसके गले पर फंदा लगाने का काला निशान भी है।
इस मामले में मृत महिला के मायके वालों के द्वारा ससुराल वालों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करने हेतु स्थानीय थाने में आवेदन दिया गया है. सूचना के बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सुपुर्द किया गया है. परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे. उनकी मांग पूरी नहीं होने के बाद उनके द्वारा गला दबाकर उनकी पुत्री की हत्या की गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 6, 2026छपरा में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप वैन, फिर ट्रक ने 4 लोगों को कुचल डाला
छपराMay 5, 2026सारण में सरयू नदी में डूबने से छात्र की मौत, विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
बिहारMay 5, 2026अब थानों में महिला हेल्प डेस्क पर सुनी जाएगी बुजुर्गों और ट्रांसजेंडर की समस्याएं
छपराMay 5, 2026बिहार में ‘उम्मीद की सांस’: शिशु मृत्यु दर 26 से घटकर 23 हुआ, बड़ा सुधार







