छात्र राजद के जेपी विश्वविद्यालय अध्यक्ष बने अविनाश कुमार

छपरा । बिहार प्रदेश छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुमार ने जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के विश्वविद्यालय अध्यक्ष के रूप में अविनाश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी है । यह कार्यक्रम राजद कार्यालय पटना में आयोजित हुआ।
गगन कुमार ने कहा कि अविनाश कुमार की कार्यकुशलता, सक्रियता और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि अविनाश अपने नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत करेंगे और संगठन को गति प्रदान करेंगे।
अपनी नियुक्ति पर अविनाश कुमार ने कहा, “यह पद मेरे लिए जिम्मेदारी है। मैं गरीब छात्र-छात्राओं की आवाज बनूंगा और उनके हितों के लिए संघर्ष करूंगा।”
इस मौके पर राजद के कई वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे, जिनमें राजद जिला अध्यक्ष सुनील राय, विधायक जितेंद्र कुमार राय, रामानुज प्रसाद यादव, छोटेलाल राय, सुरेंद्र राम और श्रीकांत यादव ने अविनाश को बधाई दी। सभी ने उम्मीद जताई कि अविनाश कुमार पार्टी हित में उत्कृष्ट कार्य करेंगे और छात्र समुदाय के लिए सकारात्मक बदलाव लाएंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



