सारण के सुशांत प्रताप भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट, पिता रह चुके है सूबेदार

छपरा। सारण के कर्ण कुदरिया, निवासी शम्भू सिंह के पोते और हरेंद्र सिंह की नाती सुशांत प्रताप सिंह का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है।
भारतीय सैन्य अकादमी के 154वें नियमित और 137वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की पासिंग आउट परेड शनिवार दिनांक 8 जून 2024 को देहरादून उत्तराखंड में आयोजित किया गया। उतरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली। IMA कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन और डिप्टी जनरल अशोक नरेश भी मौजूद रहे। IMA से पास होने वाले 349 कैडेटो में 39 विदेशी कैडेट है।
बता दें कि भारतीय सेना में अधिकारी बने और लेफ्टिनेंट के पद पर चयन होने वाले सुशांत के पिता सूबेदार संजय सिंह और चाचा नायक अनिल सिंह भी इससे पहले भारतीय सेना में अपनी सेवा दे चुके हैं। सुशांत ने अपनी शुरुआत आर्मी पब्लिक स्कूल धौलाकुआं, नई दिल्ली से की और सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई VIP यूनिवर्सिटी से पूरी की।
सुशांत बचपन से ही सेना में अधिकारी बनना चाहते थे। इसलिए अपनी इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने एसएसबी इंटरव्यू को क्लियर किया और ऑल इंडिया रैंक 7 हासिल किया। इस उपलब्धि को लेकर परिवार में खुशी का माहौल है। पासिंग आउट परेड के दौरान पिता संजय सिंह, माता रूबी सिंह, मामा राजीव सिंह और मनोज सिंह मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
बिहारJune 18, 2026IPS Trnsfer in Bihar: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए SP
Railway UpdateJune 18, 2026छपरा को रेल मंत्री देंगे बड़ी सौगात: छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ, मढ़ौरा से विदेश जाएगा 51वां रेल इंजन
बिहारJune 18, 2026बिहार में जमीन खरीदने पर महिलाओं को मिलेगा अतिरिक्त छूट, जमीन अधिग्रहण पर बढ़ा मुआवजा
बिहारJune 18, 2026जमीन मालिकों के लिए खुशखबरी! 11 सैटेलाइट टाउनशिप में जमीन बिक्री पर लगी पाबंदी खत्म



