सारण और महाराजगंज लोकसभा के प्रत्याशी के भाग्य का फैसला, प्रत्येक विधानसभा के 14-14 टेबल पर होगी काउंटिंग

छपरा। मतगणना के अवसर पर मतगणना केंद्र एवं बाहर विधि व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष द्वारा सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफ़िंग की गई।
बताया गया कि मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है। मतगणना परिसर के बाहरी रिंग की सुरक्षा जिला पुलिस बल के जिम्मे है। मध्य रिंग की सुरक्षा की जिम्मेदारी बी-सैप के पास रहेगी। अंदर की सुरक्षा अर्द्ध सैनिक बलों के पास है।
सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से अपने कर्त्तव्य स्थल पर सुबह 5 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निदेश दिया गया। बगैर वैध पहचान पत्र या पास के किसी भी व्यक्ति को मतगणना परिसर में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। अलग अलग कार्यों के लिये प्रतिनियुक्त कर्मियों एवं पदाधिकारियों को अलग अलग रंग का पहचान पत्र/पास निर्गत किया गया है।
मतगणना कार्य के लिये प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेबल लगाया गया है। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सहायक,एक मतगणना पर्यवेक्षक एवं एक माइक्रो आब्जर्वर, कुल तीन पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे जिनके द्वारा मतगणना का कार्य किया जायेगा।
मतगणना परिसर के बाहर दोनों तरफ क्यूआरटी तैनात रहेगी। किसी भी प्रकार का जमावड़ा प्रभावी निषेधाज्ञा के तहत प्रतिबंधित है। किसी भी विजय जुलूस का आयोजन नहीं किया जाना है, इस सम्बंध में सभी राजनीतिक दलों/प्रत्याशियों को भी पूरी जानकारी दी गई है।
इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक यातायात सहित अन्य पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



